फिरोजाबाद

वीडियो: प्रो. रामगोपाल ने भाजपा सरकार पर इस प्रकार साधा निशाना, कह दी बड़ी बात

— सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने भाजपा को बताया एजेंटों की सरकार।

less than 1 minute read
Ram Gopal Yadav

फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा एजेंटों की सरकार है। हालांकि उन्होंने एजेंटों के नाम स्पष्ट नहीं किए। उन्होंने यूपी पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए।

वसूली कर रही योगी की पुलिस
सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि पुलिस अब वसूली पर उतर आई है। थानों में लोगों की जाति पूछकर उनको बिठा लिया जाता है। अवैध वसूली की जा रही है। अब इसे सपा बर्दाश्त नहीं करेगी। बसई मोहम्मदपुर में जनसभा में रामगोपाल ने कहा कि कर्ज लेकर आदमी को काम कराने पड़ रहे हैं। अगर कोई रुपये देता है तो पुलिस विभाग में उसके काम थानों में हाथोंहाथ हो जाते हैं।

फर्जी हो रहे एनकाउंटर
पूरे प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर करने की होड़ सी लगी हुई है। अगर किसी को फिरोजाबाद जिले में थानों में दिक्कत आ रही है तो वे सीधे शिकायत करें। उनकी समस्या को लेकर लड़ा जाएगा और न्याय दिलाया जाएगा। रामगोपाल ने कहा कि जिले में सपा के शासन में खूब विकास कराए। यमुना के बीहड़ के गांवों में सड़कें बनवाईं लेकिन भाजपा के शासन में विकास का पहिया रुक गया है।

सपा ने दी जेड़ा झाल की सौगात
फिरोजाबाद के लोगों ने पानी की समस्या बताई तो सपा शासन में जेड़ाझाल परियोजना को शुरू कराया। जिले की सड़कें गड्ढामुक्त कब होंगीं पता नहीं। कार्यक्रम में एमएलसी डा. असीम यादव, डा दिलीप यादव, अरविंद यादव, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, संजय यादव, जिलाध्यक्ष सुमनदेवी सविता, राज नारायण गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Published on:
26 Oct 2018 10:08 am
Also Read
View All