फिरोजाबाद

फिरोजाबाद में रेमंड शोरूम के मैनेजर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

— मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला मृतक विगत कई सालों से आगरा में कर रहा था निवास।
2 min read
suicide
मृतक का फाइल फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद में शुक्रवार को रेमंड शोरूम के मैनेजर का शव शोरूम के अंदर फंदे से लटका मिला। शोरूम अंदर से बंद होने के कारण दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। जहां शव फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस आत्महत्या के कारण जानने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें—

दक्षिण थाना क्षेत्र का मामला
पूरा मामला थाना दक्षिण क्षेत्र के रेमंड शोरूम का है। जहां शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे शोरूम खोलने पहुंचे कर्मचारी ने शोरूम का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह अंदर से बंद था। इसकी जानकारी कर्मचारियों ने शोरूम के अन्य लोगाों को दी। किसी तरह गेट तोड़कर अंदर घुसे कर्मचारी दूसरी मंजिल पर पहुंचे तो सामने शोरूम के 25 वर्षीय मैनेजर अमन का शव फंदे पर लटका हुआ देखकर हैरान रह गए। सूचना पर सीओ हरिमोहन सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें—

जीभ निकली थी बाहर
मृतक की जीभ बाहर निकली हुई थी और कान में ईयर लीड लगी हुई थी। संभावना व्यक्त की जा रही है कि मृतक की किसी से फोन पर बात चल रही होगी और तभी कुछ ऐसा हुआ होगा कि उसको नागवार गुजरा होगा। तभी उसने प्लास्टिक के तार से दूसरी मंजिल पर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला था और आगरा में रह रहा था। इस मामले को लेकर सीओ हरिमोहन सिंह ने बताया कि फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। मृतक के मोबाइल से काल डिटेल निकाली जा रही है कि आखिर मरने से पहले किन—किन लोगों से उसकी बात हुई थी।

Published on:
12 Nov 2021 02:03 pm
Also Read
View All
जहरीले कीड़े के काटने से दो सगी बहनों की मौत, रात में घर पर सोई थीं, सुबह खराब हो गई हालत

Firozabad News: मासूम आरव को पटककर मारने वाले दरिंदे की उलटी गिनती शुरू, 30 दिन में हाईकोर्ट पहुंचेगी फाइल

Aarav Murder Case: वो खौफनाक CCTV जिसे कोई दोबारा देख न सका… जब जज ने पूछा ‘क्यों मारा?’, तो भरी अदालत में खुद को ही थप्पड़ मारने लगा कातिल

Aarav Murder Case: फिरोजाबाद में भतीजे को पटक-पटककर मारने वाले चाचा को मौत की सजा, कोर्ट ने 40 दिन में सुनाया फैसला

Ram Mandir Controversy: ‘पूरा विपक्ष हताश है, जैसे- कोई बिल्ली खंभा खरोंच रही हो’, फिरोजाबाद में सपा-कांग्रेस पर भड़के साक्षी महाराज