फिरोजाबाद

निर्माणाधीन फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था युवक, अचानक दिखा सांप और हुआ कुछ ऐसा कि मच गई चीख पुकार, देखें वीडियो

— थाना दक्षिण क्षेत्र के लालऊ रोड स्थित फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में बाहर खड़ा था युवक, तभी सांप ने हमला बोल दिया।
less than 1 minute read
security guard
security guard

फिरोजाबाद। निर्माणाधीन फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे एक युवक को सांप ने डस लिया। आनन—फानन में परिवारीजन उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव को घर ले गए।

यह भी पढ़ें—

दक्षिण थाना क्षेत्र का मामला
मामला थाना दक्षिण क्षेत्र का है। गांव लालऊ निवासी करीब 31 वर्षीय कालीचरन पुत्र मुन्नालाल गांव से कुछ दूरी पर बन रही फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। मंगलवार सुबह भी वह ड्यूटी पर था। तभी वहां सांप आ गया, उसने सांप को भगाने का प्रयास किया। तभी सांप ने उस पर हमला बोल दिया और डस लिया। चीखने पर फैक्ट्री में काम कर रहे अन्य मजदूर मौके पर आ गए।

यह भी पढ़ें—

परिजनों को दी सूचना
श्रमिकों ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे गांव ले गए। जहां नीम के लहरे और बायगीरों को बुलाया गया। सुधार न होता परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव को अपने साथ ले गए।

Published on:
25 Jun 2019 04:28 pm
Also Read
View All
‘हां, मैंने ही पति को मार डाला,गुस्से में छाती पर बैठ घोंट दिया गला’, फिरोजाबाद में पत्नी का कबूलनामा, पुलिस ने भेजा जेल

बाबा नीब करोरी की जन्मस्थली के मकान पर किसका हक? प्रशासन ने दोनों पक्षों से मांगे दस्तावेज

नीम करोली बाबा के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, जन्मस्थली से समाधि स्थल तक बनेगा पर्यटन सर्किट

बाबा नीम करौरी की जन्मस्थली पर किसका कब्जा? छह पोतियां पहुंचीं डीएम के पास, परिवार ने ट्रस्ट पर लगाया कब्जे का आरोप

एक बार फिर चर्चा में आए ASP अनुज चौधरी; कांवड़ यात्रियों के लिए बांटा भंडारा; सुरक्षा व्यवस्था भी रही चाक-चौबंद