फिरोजाबाद

… हार के बाद जब मीडिया के सामने रो पड़ी सपा प्रत्याशी रूचि यादव

— जिला पंचायत में मिली हार के बाद सपा प्रत्याशी ने प्रशासन पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप।

less than 1 minute read
sp candidate
हार के बाद सपा प्रत्याशी रूचि यादव

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सपा पर्याप्त सदस्य होने के बाद भी चुनाव हार गई। इसके लिए सपा प्रत्याशी ने प्रशासन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। मीडिया के सामने सपा प्रत्याशी अपनी बात कहते हुए रो पड़ी। उन्होंने कहा कि सपा के सदस्यों को वोट डलवाने से पहले विपक्षियों के पास ले जाने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें—

पूर्व सपा सांसद ने जताई थी गड़बड़ी की आशंका
शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में हारने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) रुचि यादव की प्रत्याशी रो पड़ीं। सपा प्रत्याशी ने बताया कि हमें जान बूझकर हराया गया है। उनका कहना था कि हमारे पास पर्याप्त जिला पंचायत सदस्य थे। इनमें से तीन के वोट निरस्त कर दिए गए जबकि बाकी को डरा धमकाकर भाजपा के पक्ष में डलवा दिया गया। चुनाव से पहले ही पूर्व सपा सांसद अक्षय यादव ने गड़बड़ी की आशंका व्यक्त की थी। चुनाव हारने पर सपा प्रत्याशी रुचि यादव के आंसू छलक आए। उन्होंने रोते हुए कहा कि सपा के सदस्यों को वोट देने से पहले विपक्षी लोगों के पास ले जाया गया। उन्होंने टोका, लेकिन उनकी एक न सुनी गई। जिला प्रशासन ने धोखाधड़ी की है।

Published on:
04 Jul 2021 10:49 am