सपा मुखिया Akhilesh Yadav की 2019 से पहले मुश्किलें और भी बढ़ने जा रही हैं। सपा के विधायक Secular Morcha के अध्यक्ष शिवपाल यादव के संपर्क में आ चुके हैं।
फिरोजाबाद। सपा मुखिया अखिलेश यादव की Lok sabha Chunav 2019 से पहले मुश्किलें और भी बढ़ने जा रही हैं। सपा के विधायक समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल यादव के संपर्क में आ चुके हैं। इन सपा विधायक की सिफारिश पर ही शिवपाल यादव ने जिलाध्यक्ष की घोषणा की। चर्चा है कि जल्द ही इनकी Samajwadi Secular Morcha में शामिल होने की घोषणा हो सकती है।
मुलायम के हैं रिश्तेदार
समाजवादी पार्टी के ये विधायक मुलायम सिंह यादव के रिश्तेदार हैं और रामगोपाल यादव के बेहद करीबी माने जाते थे, लेकिन पिछले कुछ महीनों ने इन विधायक द्वारा रामगोपाल का विरोध किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो अभी फिरोजाबाद में होने जा रहे शिवपाल यादव के रोड शो में ये विधायक पर्दे के पीछे से बड़ी भूमिका भी निभा रहे हैं। इतना ही नहीं बताया ये भी गया है कि शिवपाल यादव द्वारा हाल ही में जो पार्टी के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की सूची जारी की गई, उसमें सपा के इन विधायक की सिफारिश भी जमकर चली।
पुत्र के चुनाव लड़ने की चर्चा
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा से जुड़े सूत्रों की मानें तो इन विधायक के पुत्र को ही फिरोजाबाद से चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी चल रही है। हालांकि अभी फिरोजाबाद जिले पर स्थिति बहुत अधिक साफ नहीं है। कहा ये भी जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव यदि मैनपुरी से चुनाव लड़ते हैं, तो शिवपाल यादव फिरोजाबाद से चुनाव मैदान में होंगे और मुलायम सिंह यादव चुनाव नहीं लड़ते हैं, तो शिवपाल यादव मैनपुरी से और विधायक पुत्र का फिरोजाबाद से टिकट मिलना तय है। पत्रिका टीम ने विधायक के पुत्र से बात की, तो उन्होंने बताया कि शिवपाल यादव से संपर्क में हैं। नवंबर में बड़ी घोषणा होगी।