फिरोजाबाद

भागवत कथा में कंस के कलश को फोड़ने के लिए अपनाया ऐसा तरीका कि थर्रा उठा क्षेत्र, फिर हुई ऐसी कार्रवाई कि मच गई खलबली, देखें वीडियो

— थाना एका क्षेत्र के गांव जेड़ा में कुछ लोगों ने की थी ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हुई गंभीर, आनन—फानन में किया गया मुकदमा दर्ज।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jun 2019, 12:27 PM IST
Feature image

फिरोजाबाद। कोर्ट के आदेश पर हर्ष फायरिंग पूरी तरह प्रतिबंधित है। बावजूद इसके क्षेत्र में हर्ष फायरिंग नहीं रूक पा रही है। अब भागवत कथा में कंस के कलश को फोड़ने के लिए फायरिंग की गई। ताबड़तोड़ गोली चलीं और उसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई और आनन—फानन मेें चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें—

चार दिन पुराना है मामला
थाना एका क्षेत्र के गांव जेड़ा के मजरा बड़ा नगर में भागवत कथा के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शनिवार को चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। चार दिन पहले इस गांव में कंस वध रूपी कलश को हथियारों से फोड़ने की लोगों में होड़ लग गई थी। इंस्पेक्टर एका ब्रजेश कुमार ने बताया कि गांव के ही विनोद कुमार, अवधेश, प्रमोद समेत चार लोगों ने असलाहों से हर्ष फायरिंग कर कलश को फोड़ा था। शनिवार को इसका वीडियो वायरल हो गया था।

यह भी पढ़ें—

Published on: