फिरोजाबाद

VIDEO बकरीद पर हत्यारों ने दी मासूम की बलि, शव का किया ऐसा हाल देखकर फट जाएगा आपका कलेजा

- टूंडला के एनआर इंटर काॅलेज के सामने मिला दो वर्ष के मासूम का शव, हाथ, पैर काटकर फेंका शव, नहीं हो सकी शिनाख्त ।

2 min read
Murder
Murder

फिरोजाबाद। बकरीद के मौके पर दरिंदों ने मासूम की बलि दे दी। हाथ, पैर काटकर शव को एनआर इंटर काॅलेज के सामने फेंककर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। शव करीब चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस शव की अभी तक शिनाख्त नहीं कर सकी है। एक ओर बकरीद की खुशियां मनाई जा रहीं थीं। वहीं दूसरी ओर मासूम का शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें—

सुहागनगरी में सांडों का आतंक, किसान पर बोला हमला

पुलिस को मिली सूचना
बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि रेलव अस्पताल के सामने सड़क किनारे दो वर्ष के मासूम का शव क्षत विक्षप्त हालत में पड़ा हुआ है। सूचना पर सीओ संजय वर्मा और इंस्पेक्टर बीडी पांडे मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी शव देखकर हैरान रह गई। मासूम की नृशंस तरीके से हत्या की गई थी। उसके दोनों हाथ और पैरों को काटा गया था।

यह भी पढ़ें—

सिद्धू का भाजपाइयों ने इसलिए फूंक दिया पुतला, वजह कर देगी आपको हैरान

शव को पहनाए गए नए कपड़े
उसके बाद नए कपड़े पहनाकर शव को यहां फेंका गया था। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। इंस्पेक्टर बीडी पांडे का कहना है कि शव करीब चार से पंाच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मासूम की हत्या के पीछे क्या कारण रहे हैं। इसकी अभी जानकारी नहीं हो सकी है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बच्चे को कहीं और से लाकर यहां फेंका गया है। थाने में किसी बच्चे की गुमशुदगी भी हाल फिलहाल दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें—

सुहागनगरी में कुछ इस तरह मनी बकरीद, सुरक्षा व्यवस्था के रहे कड़े बंदोबस्त, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें—

VIDEO: बकरीद की नमाज अदा करने से पहले ये जानना है जरूरी, क्यों मनाई जाती है यह ईद

Published on:
22 Aug 2018 03:39 pm