फिरोजाबाद

टूंडला रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

— फिरोजाबाद के टूंडला रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद आरपीएफ और जीआरपी के जवानों को चप्पे—चप्पे पर तैनात कर दिया गया है।
2 min read
Tundla Junction
टूंडला रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते आरपीएफ के जवान

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का धमकी भरा पत्र हापुड़ रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक को मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पत्र में टूंडला और अलीगढ़ रेलवे स्टेशनों के नाम भी शामिल हैं। धमकी मिलने के बाद स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।
यह भी पढ़ें—

इन स्टेशनों को उड़ाने की मिली धमकी
आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के मुहम्मद अमीम शेख द्वारा यह धमकी भरा पत्र हापुड़ रेलवे स्टेशन पर भेजा गया है। जिसमें 26 नवंबर को टूंडला और अलीगढ़ रेलवे स्टेशनों के अलावा खुर्जा, कानपुर, बरेली, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर समेत कई रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी गई है। वहीं, छह दिसंबर को इलाहाबाद, अयोध्या, हरिद्वार, उज्जैन, मध्य प्रदेश, मुंबई, गुजरात, अहमदाबाद के मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। रेलवे को मिले इस पत्र में लिखा है कि ' हे खुदा हम अपने जिहादियों की मौत का बदला जरूर लेंगे, हिंदुस्तान को तबाह कर देंगे'। यह पत्र मिलने के साथ ही टूंडला रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी के जवानों को मुस्तैद कर दिया गया है। स्टेशन पर आने और जाने वाले प्रत्येक यात्री को रोककर उनकी तलाशी ली जा रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर योगेंद्र यादव ने बताया कि जांच के लिए डोग स्क्वायड टीम को लगाया गया है। यात्रियों के सामान को चेक करने के साथ ही उनसे पूछताछ भी की जा रही है। प्लेटफार्म पर पहुंचने से पहले ही उनकी टिकट को भी चेक किया जा रहा है। किसी प्रकार की अनहोनी न हो इसलिए सिविल ड्रेस में भी सुरक्षा कर्मियों को लगाया गया है। एसडीएम डॉ. बुशरा बानो और सीओ अभिषेक श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ टूंडला रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। स्टेशन के बाहर और पूछताछ केंद्र के बाहर सिविल पुलिस को भी लगाया गया है।

Published on:
01 Nov 2021 02:54 pm
Also Read
View All
‘हां, मैंने ही पति को मार डाला,गुस्से में छाती पर बैठ घोंट दिया गला’, फिरोजाबाद में पत्नी का कबूलनामा, पुलिस ने भेजा जेल

बाबा नीब करोरी की जन्मस्थली के मकान पर किसका हक? प्रशासन ने दोनों पक्षों से मांगे दस्तावेज

नीम करोली बाबा के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, जन्मस्थली से समाधि स्थल तक बनेगा पर्यटन सर्किट

बाबा नीम करौरी की जन्मस्थली पर किसका कब्जा? छह पोतियां पहुंचीं डीएम के पास, परिवार ने ट्रस्ट पर लगाया कब्जे का आरोप

एक बार फिर चर्चा में आए ASP अनुज चौधरी; कांवड़ यात्रियों के लिए बांटा भंडारा; सुरक्षा व्यवस्था भी रही चाक-चौबंद