फिरोजाबाद

कोहरे के कारण थमी रेल की रफ्तार, ये ट्रेन चल रहीं घंटों लेट

कोहरे के चलते 45 घंटे तक देरी से चल रहीं ट्रेनें। यात्रियों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना।

2 min read

फिरोजाबाद। कोहरे की मार से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 45 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। इसके चलते रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के चलते रिजर्वेशन निरस्त कराने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।

यह भी पढ़ें- जन्मदिन विशेष: अतरौली से कल्याण सिंह का अटूट रिश्ता

ये भी पढ़ें

ट्रेन के इंजन में फंसी बाइक

31 घंटे की देरी से चली ब्रहमपुत्र

गुवाहाटी से नई दिल्ली जाने वाली 12501 पूर्वात्तर संपर्क क्रांति 45 घंटा देरी से चल रही है। डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली ब्रहमपुत्र मेल 31 घंटे की देरी से चल रही है। सामान्यतः कानपुर से टूंडला तक की दूरी ट्रेन तीन घंटे में पूरी कर लेती है लेकिन शुक्रवार को ब्रहमपुत्र मेल ट्रेन 12 घंटे में टूंडला पहुंची। दिल्ली की ओर जाने वाली मगध एक्सप्रेस 19 घंटे, नाॅर्थ ईस्ट सात घंटे, कालका मेल पांच घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से चल रही हैं। कानपुर की ओर जाने वाली जोधपुर हावड़ा 21 घंटा, मुरी एक्सप्रेस आठ घंटा, नाॅर्थ ईस्ट 11 घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस चार घंटे, कालका मेल नौ घंटे, आमृपाली पांच घंटा, पूर्वा एक्सप्रेस चार घंटा, अवध एक्सप्रेस चार घंटा देरी से चल रही हैं।

रिजर्वेशन करा रहे निरस्त

ट्रेनें समय से न चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन के इंतजार में यात्री घंटों इंतजार करने को विवश हैं। कोहरे के चलते हर रोज 20 से 50 आरक्षण रद्द हो रहे हैं। इसकी वजह से रेलवे को भी काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली से लखनऊ जाने वाली शताब्दी और जम्मू जाने वाली मुरी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें निरस्त रहीं।

ये भी पढ़ें

न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस, धूप के बावजूद रहा ठंडक का एहसास
Published on:
05 Jan 2018 08:20 pm
Also Read
View All