10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संत कबीर नगर
ट्रेन के इंजन में फंसी बाइक
Play video

ट्रेन के इंजन में फंसी बाइक

बंंद फाटक पार करते समय हुआ हादसा

Google source verification

संत कबीर नगर. छपरा से बस्ती जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस की इंजन में एक बाइक फंस गई, जिससे ट्रेन लगभग 40 मिनट तक खड़ी रही। घटना जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के मुख़लिसपुर रेलवे क्रासिंग की है, जहां रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद एक बाईक सवार निकलने की कोशिश कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आ गया । युवक तो बाल बाल बच गया, लेकिन इंजन के पहियों में फंसी बाइक 40 मीटर तक घिसटती हुई स्टेशन के करीब तक जा पहुंची। इस दौरान आरपीएफ के सिपाही और स्थानीय लोग जहां ट्रेन के पहिये से कड़ी मशक्कत के बाद बाइक को निकालने में कामयाब हुए। वहीं, घटना के बाद युवक भाग खड़ा हुआ । इस संबंध में आरपीएफ के चौकी प्रभारी ने बताया कि ट्रेन आने के पहले ही युवक द्वारा मनमाने तरीके से फाटक पार किया जा रहा था। वहां फ्लाईओवर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अचानक ट्रेन आता देख बाइक छोड़कर मौके से भाग खड़ा हुआ और ट्रेन के अगले पहिए में उसकी बाइक फंस गई। चौकी प्रभारी ने कहा कि रेलवे पुलिस बाइक चालक की तलाश कर रही है।

 

 

Input By : Najmul Hoda