
फ़ोटो सोर्स: सोशल मीडिया, होमगार्ड परीक्षा की तैयारियों
संतकबीरनगर में यूपी होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एक्टिव मोड में है। इसी क्रम में, परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए खलीलाबाद स्थित पुलिस लाइन सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। DM आलोक कुमार और SP संदीप कुमार मीना ने संयुक्त बैठक कर परीक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
DM आलोक कुमार ने बताया कि यह परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को जनपद के कुल सात परीक्षा केंद्रों पर प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। उन्होंने सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, कोषाधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र प्रभारी पुलिस और कंट्रोल रूम प्रभारी को समय पर उपस्थित रहने, कड़ी निगरानी रखने और परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश दिए।
SP संत कबीर नगर संदीप कुमार मीना ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के किए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, अभ्यर्थियों की गहन जांच करने, प्रतिबंधित सामग्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त ADM (वित्त एवं राजस्व) जय प्रकाश और ASP सुशील कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में एक अलग प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया। इसमें परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी गई और उन्हें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस ऑब्जर्वर एके वर्मा, SDM खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, CO यातायात प्रियम राजशेखर पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल, उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार सहित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और अन्य प्रशासनिक-पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
Published on:
23 Apr 2026 02:19 pm
बड़ी खबरें
View Allसंत कबीर नगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
