फिरोजाबाद

हाईवे पर गलत दिशा में आ रहे टैंकर ने मारी ट्रॉला में टक्कर, चालक समेत तीन घायल

— थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के रामलीला मैदान के सामने की घटना, पुलिस ने घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती।
less than 1 minute read
Road accident
हादसे के बाद पहुंची क्रेन क्षतिग्रस्त वाहन को हटाती हुई

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद में बुधवार सुबह सामने से गलत दिशा में आ रहे टैंकर ने ट्रॉला में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉला चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
यह भी पढ़ें—

शिकोहाबाद में हुआ हादसा
दरअसल, पूरा मामला थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास का है। जहां यात्रियों से भरा एक ट्रॉला मैनपुरी की ओर जा रहा था। तभी गलत दिशा में सामने से आ रहे कैंटर ने ट्रॉला में टक्कर मार दी। हादसे के दौरान ट्रॉला में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हाईवे पर हादसा होने के कारण जाम लग गया। इस हादसे में ट्रॉला चालक भूपेंद्र पुत्र मुकट सिंह, इसी में सवार यात्री अतुल पुत्र प्रमोद सुरजनपुर थाना बिछमा मैनपुरी और महिला यात्री कृष्णा देवी पत्नी रतिभान निवासी जमथरी मैनपुरी घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, इस हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने क्रेन के माध्यम से दोनों वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कराया। तब जाकर करीब एक घंटे बाद आवागमन शुरू हो सका। ट्रॉला चालक ने बताया कि टैंकर गलत दिशा में आ रहा था। हॉर्न देने के बाद भी उसने गाड़ी को किनारे से नहीं किया। बचाव करते हुए भी यह हादसा हो गया।

Published on:
10 Nov 2021 12:01 pm
Also Read
View All
जहरीले कीड़े के काटने से दो सगी बहनों की मौत, रात में घर पर सोई थीं, सुबह खराब हो गई हालत

Firozabad News: मासूम आरव को पटककर मारने वाले दरिंदे की उलटी गिनती शुरू, 30 दिन में हाईकोर्ट पहुंचेगी फाइल

Aarav Murder Case: वो खौफनाक CCTV जिसे कोई दोबारा देख न सका… जब जज ने पूछा ‘क्यों मारा?’, तो भरी अदालत में खुद को ही थप्पड़ मारने लगा कातिल

Aarav Murder Case: फिरोजाबाद में भतीजे को पटक-पटककर मारने वाले चाचा को मौत की सजा, कोर्ट ने 40 दिन में सुनाया फैसला

Ram Mandir Controversy: ‘पूरा विपक्ष हताश है, जैसे- कोई बिल्ली खंभा खरोंच रही हो’, फिरोजाबाद में सपा-कांग्रेस पर भड़के साक्षी महाराज