फिरोजाबाद

UP Crime दरिंदगी के बाद पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, पोस्टमार्टम में पेट से निकला बेलन

UP Crime आशंका है कि पेट से निकला बेलन प्राइवेट पार्ट से घुसाया गया होगा
2 min read
Wife Murder
प्रतीकात्मक फोटो

( UP Crime ) फिरोजाबाद की ये घटना आपके रौगंटे खड़े कर देगी। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ दरिंदगी की सारे हदें ही पार कर दी। पहले पत्नी को बुरी तरह से पीटा, फिर दांतों से उसके पूरे शरीर को काट डाला। हैवानियत यहीं तक नहीं रही, बाद में पत्नी के प्राईवेट पार्ट में बेलन घुसा दिया। महिला की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी पेट में बेलन देखकर हैरान रह गए।

पोस्टमार्टम के दौरान पेट से निकला बेलन ( UP Crime )

महिला के साथ इतनी दरिंदगी की गई कि पोस्टमार्टम ( Postmartam ) करने वाले डॉक्टर भी हैरान रह गए। पोस्टमार्टम के दौरान महिला के पेट से बेलन से निकला है। डॉक्टरों को अंदेशा है कि ये बेलन प्राइवेट पार्ट से अंदर घुसाया गया होगा। इस घटना के बारे में जिसने भी सुना वो सन्न रह गया। जब महिला के परिजनों को इस घटना के बारे में पता चला तो वो सुनते ही चक्कर खाकर गिर गए। पहले इस मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद पुलिस भी सन्न रह गई। अब पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में हत्यारोपी पति के साथ शामिल उसके दो भाई फरार हैं।

भाइयों के साथ मिलकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ( Murder )

महिला के परिजनों का आरोप है कि, पति सुरजीत ने उनकी बेटी रेशमा की हत्या अपने दो भाईयों के साथ मिलकर की। रात के समय सुरजीत ड्यूटी से घर शराब के नशे में आया था। इसने पहले रेशमा को रस्सी से बांधा और फिर फट्टे से इसकी पिटाई की। अपनी पत्नी को भाईयों के साथ मिलकर बुरी तरह से पीटने के बाद आरोपी ने दांतों से उसे कई जगह काटा। इतना कुछ करने के बाद भी जब हैवानियत खत्म नहीं हुई तो महिला के प्राईवेट पार्ट में बेलन घुसा दिया। पोस्टमार्टम के दौरान अब यही बेलन महिला के पेट से निकला है।

दस वर्ष पहले हुई थी रेशमा की शादी ( Wife Murder )

इटावा जिले के शेखपुर सरैया गांव की रहने वली रेशमा की शादी फिरोजाबाद के गांव अकलपुर निवासी सुरजीत के साथ हुई थी। शादी के वक्त रेशमा की उम्र करीब 18 साल थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही सुरजीत रेशमा को प्रताड़ित करता चला आ रहा है। अब उसने अपने भाईयों के साथ मिलकर हैवानित की सारी हदें पार कर दी और बेरहमी से रेशमा को मौत के घाट उतार दिया। कार्यवाहर थाना प्रभारी तेजवीर सिंह का कहना है कि हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार हत्यारोपियों के भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Updated on:
08 Aug 2024 10:16 am
Published on:
08 Aug 2024 10:16 am