फिरोजाबाद

VIDEO: जहां बाजरा काट रहे थे दंपति, वहीं निकल आया अजगर और फिर…

— बाजरा काट रहे दंपति की अजगर देखकर चीख निकल गई, आस—पास खेतों में काम कर रहे अन्य किसान भी मौके पर आ गए।
less than 1 minute read
Ajgar
Ajgar

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद क्षेत्र के एक गांव में बाजरा की कटाई कर रहे दंपति को खेत के समीप ही अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर उनके हाथ पैर फूल गए और वह वहां से भाग खड़े हुए। आवाज सुनकर आस—पास खेतों में काम कर रहे किसान भी मौके पर आ गए। जब उन्होंने लंबे चौड़े अजगर को देखा तो उनके भी होश उड़ गए। अजगर इतना बड़ा था कि किसी को भी निकल सकता था। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को सूचना दे दी।

यह भी पढ़ें—

रजवाहा के समीप खेत में था
फिरोजाबाद जिले की टूंडला तहसील क्षेत्र के गांव नगला धन सिंह पर रजवाहा के निकट खेत में एक दंपति बाजरा की कटाई कर रहे थे। तभी कुछ दूरी पर उन्हें कुछ अजीब आवाज सुनाई दी। महिला उठकर देखने गई तो नजारा देखकर उसकी चीख निकल गई। चीख सुनकर पति भी मौके पर आ गया। सामने अजगर देखकर वह भी परेशान हो गया। दोनों सामान वहीं छोड़कर भाग खड़े हुए। अजगर निकलने की सूचना जिसको भी मिली वह दौड़ा चला गया।

यह भी पढ़ें—

लोगों की लगी भीड़
अजगर निकल आने की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने उसे भगाने का प्रयास किया लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ। काफी प्रयासों के बाद भी ग्रामीण अजगर को अपने स्थान से नहीं हटा सके। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम अजगर को पकड़कर अपने साथ ले गई। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Published on:
13 Oct 2019 12:16 pm
Also Read
View All
जहरीले कीड़े के काटने से दो सगी बहनों की मौत, रात में घर पर सोई थीं, सुबह खराब हो गई हालत

Firozabad News: मासूम आरव को पटककर मारने वाले दरिंदे की उलटी गिनती शुरू, 30 दिन में हाईकोर्ट पहुंचेगी फाइल

Aarav Murder Case: वो खौफनाक CCTV जिसे कोई दोबारा देख न सका… जब जज ने पूछा ‘क्यों मारा?’, तो भरी अदालत में खुद को ही थप्पड़ मारने लगा कातिल

Aarav Murder Case: फिरोजाबाद में भतीजे को पटक-पटककर मारने वाले चाचा को मौत की सजा, कोर्ट ने 40 दिन में सुनाया फैसला

Ram Mandir Controversy: ‘पूरा विपक्ष हताश है, जैसे- कोई बिल्ली खंभा खरोंच रही हो’, फिरोजाबाद में सपा-कांग्रेस पर भड़के साक्षी महाराज