फिरोजाबाद

अंडरग्राउंड खुदाई करते समय गिरी दीवार, एक मजदूर की मौत दूसरा घायल

— फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र का मामला, अस्पताल के खाली प्लाट में चल रहा था खुदाई का काम।

less than 1 minute read
khudai
मिट्टी में दबे मजदूर को निकालते लोग

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। अंडरग्राउंड की खुदाई करते समय अचानक गिरी दीवार के मलबे के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
यह भी पढ़ें—

इस तरह हुआ हादसा
शहर के आर्य नगर इस्लामियां इंटर कॉलेज के समीप स्थित इन्द्रपुरी शांति नर्सिंग होम के समीप अस्पताल के खाली प्लाट में अंडरग्राउंड के लिए खुदाई हो रही थी। खुदाई करने के लिए दो मजदूर अंदर खुदाई कार्य में जुटे थे। तभी एक तरफ खुदाई करने के बाद मजदूर दूसरी तरफ खोदने लगे। उसी समय अचानक पीछे से दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। दीवार के मलबे में दो मजदूर विजय कुमार निवासी नगला थान अवागढ़ वर्तमान निवासी झील की पुलिया और विजय सिंह निवासी ककरऊ कोठी दब गए।
यह भी पढ़ें—


तत्काल शुरू हुआ राहत कार्य
मजदूरों के दबते ही तत्काल वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों ने राहत कार्य शुरू कर दिया। अस्पताल के कर्मचारी भी मौके पर आ गए। फावड़ा लेकर मिट्टी को हटाने का काम शुरू कर दिया गया। मिट्टी हटाने में काफी समय लग गया, जिसके चलते विजय कुमार का दम घुटने लगा। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं विजय सिंह का इलाज चल रहा है। प्लाट मालिक सचिन यादव ने बताया कि अंडरग्राउंड खुदाई के लिए मजदूर लगाए थे। तभी मिट्टी ऊपर से गिर जाने के कारण मजदूर दब गया और उसकी मौत हो गई।

Published on:
02 Jul 2021 06:27 pm