फिरोजाबाद

भीषण गर्मी में सुहागनगरी के अंदर बढ़ गई पानी की किल्लत, शहरवासियों ने उठाया ऐसा कदम कि फूल गए नगर निगम अधिकारियों के हाथ पैर, देखें वीडियो

— सुहाग नगरी के तिलक नगर और ओझा नगर सहित कई मोहल्लों में पानी की किल्लत से जूझ रहे लोग।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jun 2019, 11:31 AM IST
hungama
hungama

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में इन दिनों पानी की किल्लत बनी हुई है। नगर निगम सभी वार्डो में पानी की सप्लाई नहीं कर पा रहा है। पानी न मिलने और नियमित सफाई न होने से परेशान शहर के तिलक नगर और ओझा नगर के वाशिंदे सड़कों पर निकल आए और हंगामा शुरू कर दिया। चढ़ते पारे के बीच प्यास न बुझ पाने से परेशान लोगों ने नगर निगम अधिकारियों के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें—

कई दिनों से नहीं आ रहा पानी
ओझा नगर में नगर निगम की लापरवाही साफ नजर आ रही है। जहां गड्ढे खुदे पड़े हैं और पाइप इधर—उधर पड़े हुए हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी पानी की समस्या का समाधान न होने पर महिलर, पुरूषों के अलावा बच्चों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर शहर विधायक मनीष असीजा मौके पर पहुंच गए। विधायक ने अपर नगर आयुक्त चंदन सिंह और जेई मुंशीलाल को मौके पर बुलाया।

यह भी पढ़ें—

विधायक ने लगाई फटकार
लोगों को पानी मुहैया न करा पाने और लोगों की समस्या का समाधान न होने पर विधायक ने नगर निगम अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही जब तक पानी की सप्लाई न हो तब तक टैंकरों द्वारा पानी की आपूर्ति कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित वार्ड से गंदगी उठाए जाने और गर्मी में पानी की समस्या का समाधान कराए जाने के निर्देश दिए। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

Published on: