फिरोजाबाद

इतना ही बुरा था रावण तो फिर सेल्फी लेने के लिए क्यों मची रही होड़, देखें वीडियो

- रावण दहन से पहले उसके पुतले के साथ सेल्फी लेते नजर आए युुवा और बच्चे।
2 min read
• •
Updated: 20 Oct 2018, 12:12 PM IST
Ravan
Ravan

फिरोजाबाद। रावण को बुराई का प्रतीक माना गया है। सोचने की बात यह है कि जब रावण बुरा था तो उसके पुतले के साथ सेल्फी लेने के लिए लोग इतने लालायित क्यों नजर आ रहे थे। दशहरा पर रावण दहन किया गया लेकिन रावण दहन से पहले शहरवासियों में उसके साथ सेल्फी लेने को होड़ मची रही। बाद में रावण ने बाण मारकर रावण के पुतले का दहन कर दिया था।

यह भी पढ़ें—

देव प्रतिमाओं को कुछ इस तरह ले जाया गया विसर्जन के लिए, देखकर हैरान रह गए लोग, देेखें वीडियो

रामलीला मैदान में लगा था रावण का पुतला
रामलीला कमेटी द्वारा बुराई पर अच्छाई की जीत को लेकर रावण का पुतला बनाया गया था। पुतला दिन छिपने से पहले ही तैयार हो गया था। रामलीला मैदान में लगे रावण के पुतले को देखने के लिए बच्चों, युवा और लोगों की भीड़ लग गई। उसके बाद लोगों में सेल्फी लेने की होड़ लग गई। कुछ लोग रावण की तारीफ करते नजर आए तो कोई बुराई करते हुए भी सेल्फी खींचते नजर आया।

यह भी पढ़ें—

वीडियो: अभिमानी रावण का कुछ इस तरह हुआ अंत, सुहागनगरी वासियों ने तालियां बजाकर किया श्रीराम—लक्ष्मण स्वरूपों का अभिवादन

क्या इतना बुरा था रावण
रावण को लेकर कई लोगों में बहस छिड़ गई। कोई रावण को खराब बता रहा था तो कोई उसकी तारीफ करते नहीं थक रहा था। कुछ लोगों का मानना था कि रावण बहुत ज्ञानी था। उसने माता सीता का अपहरण तो किया लेकिन उनकी इच्छा के विरुद्ध कभी नहीं गया। यह एक महान व्यक्तित्व ही कर सकता है।

यह भी पढ़ें—

योगी सरकार के इस मंत्री ने कहा पश्चिम बंगाल के बाद इस नगर में देखा है इतना भव्य महामाई का दरबार, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें—

वीडियो: शस्त्र पूजन के दौरान क्षत्रियों ने लिया ऐसा निर्णय, जिसे सुनकर आप भी कर उठेंगे तारीफ

Published on: