फिरोजाबाद

वीडियो: पति के किसी दूसरी महिला से थे अवैध संबंध, इसलिए पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

— जसराना के नगला पांडे में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मायका पक्ष ने लगाया हत्या कर शव लटकाने का आरोप।

2 min read
Wife Murder

फिरोजाबाद। पति के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध होना पत्नी को नागवार गुजरा। पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायका पक्ष हत्या कर शव लटकाए जाने की बात कह रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर किन कारणों के चलते महिला की मौत हुई है। पति पत्नी के बीच रोजाना झगड़े होते थे। पत्नी द्वारा बार-बार पति को सुधरने की बात कही जा रही थी। ऐसा नहीं करने पर विवाहिता ने फांसी लगाकर घर में ही जान दे दी।

यह भी पढ़ें—

हिंदी दिवस विशेष: अपने ही देश में बेगानी हो गई हिंदी, पढ़िए ये खबर आखिर क्या है पूरा माजरा

जसराना क्षेत्र का है मामला
मामला थाना जसराना के नगला पांडे का है। यहां पर जामुन श्री 32 साल का अपने पति प्रेमवीर से लगातार झगड़ा चल रहा था। मृतका के तीन बच्चे हैं। आरोप है कि पति के जसराना नगर की एक महिला से प्रेम संबंध है। पति हलवाई का काम करता है। झगड़ों के बीच पत्नी ने जब प्रेम संबंधों का विरोध किया तो पति उसके साथ मारपीट करने लगा। रोजाना के झगड़ों से परेशान होकर पत्नी ने गांव में ही घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी।

यह भी पढ़ें—

सुहागनगरी में सप्लाई की जा रही थी इस प्रांत की शराब, पुलिस ने पकड़ी

हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप
वहीं मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों का कहना है कि पति ने प्रेम संबंधों का विरोध करने पर बेटी की हत्या की है। फिर उसे फंदे से लटका कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया है। आरोपी पति फरार चल रहा है पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजन जो तहरीर देंगे उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Published on:
14 Sept 2018 04:05 pm
Also Read
View All