फिरोजाबाद

#MurderinFirozabad: फिरोजाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की थी पति की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

— थाना शिकोहाबाद क्षेत्र की भूड़ा नहर में मिला था पति का शव, 11 जून को हत्या कर फेंका गया था शव।
2 min read
Murder
Murder

फिरोजाबाद। पति और पत्नी के रिश्ते सुहागनगरी में एक बार फिर कलंकित हो गए। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा था। अवैध संबंधों में बाधक बन रहे पति को पत्नी ने रास्ते से हटा दिया। पुलिस ने दो महीने बाद आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है।

यह भी पढ़ें—

10 जून को घर बुलाया था पति
एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि फिरोजाबाद के इन्द्रा नगर थाना उत्तर क्षेत्र निवासी पुष्पेन्द्र का शव 11 जून को शिकोहाबाद की भूड़ा नहर से बरामद किया था। मृतक के गले पर चोट के निशान थे। मृतक के भाई ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया था। उसने पुलिस को बताया था कि पति—पत्नी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। इसलिए वह दोनों अलग रह रहे थे। पति पत्नी के चरित्र पर शक करता था। 10 जून की रात्रि को पत्नी ने पुष्पेन्द्र को घर बुलाया था। उसके बाद दूसरे दिन उसका शव नहर से बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें—

हत्या का किया खुलासा
एसपी ग्रामीण ने बताया कि निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी पत्नी से पूछताछ की तो पता चला कि पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसके चरित्र पर शक करता था और आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। कई बार उसने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। उसे मारने के अलावा उसके पास कोई और चारा नहीं था। 10 जून की रात्रि उन्होंने फोन करके पुष्पेन्द्र को अपने घर बुलाया और प्रेमी की मदद से गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को शिकोहाबाद की भूड़ा नहर में फेंक दिया। जिससे कोई उन पर शक न कर सके। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Published on:
12 Aug 2019 02:12 pm
Also Read
View All
Firozabad News: मासूम आरव को पटककर मारने वाले दरिंदे की उलटी गिनती शुरू, 30 दिन में हाईकोर्ट पहुंचेगी फाइल

Aarav Murder Case: वो खौफनाक CCTV जिसे कोई दोबारा देख न सका… जब जज ने पूछा ‘क्यों मारा?’, तो भरी अदालत में खुद को ही थप्पड़ मारने लगा कातिल

Aarav Murder Case: फिरोजाबाद में भतीजे को पटक-पटककर मारने वाले चाचा को मौत की सजा, कोर्ट ने 40 दिन में सुनाया फैसला

Ram Mandir Controversy: ‘पूरा विपक्ष हताश है, जैसे- कोई बिल्ली खंभा खरोंच रही हो’, फिरोजाबाद में सपा-कांग्रेस पर भड़के साक्षी महाराज

एक वारदात, दो निशाने! पत्नी की जान ली, फिर छोटे भाई की जिंदगी बर्बाद करने की रची साजिश, फिरोजाबाद का मामला