फिरोजाबाद

बोरी के अंदर बेहोशी की हालत में मिली महिला, हुआ ऐसा खुलासा कि पुलिस के उड़ गए होश, देखें वीडियो

- थाना उत्तर क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित शनि देव मंदिर के समीप बोरी में बंद मिली महिला।
2 min read
Feature image

फिरोजाबाद। एक बोरी के अंदर बेहोशी की हालत में महिला के मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। महिला का अपने पति के साथ विवाद चल रहा है और पत्नी पहले भी पुलिस के पास पति के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए चक्कर लगा चुकी है। अब इस प्रकार महिला के बोरी में बंद मिलने के बाद सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें-

थाना उत्तर क्षेत्र का है मामला
शनिवार सुबह थाना उत्तर क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित शनिदेव मंदिर के समीप राहगीरों को एक बोरी पड़ी दिखी। बोरी बाहर से बंद थी। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बोरी को खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। बोरी के अंदर एक महिला बेहोशी की हालत में थी। महिला के बोरी से मिलने की जानकारी होने पर आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

पति से चल रहा है विवाद
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि मलिा गांव इन्दुमई थाना मक्खनपुर की रहने वाली है। इसने पहले पति को छोड़ दिया, जिससे दो बच्चे हैं। उसे छोड़कर इसने दूसरी शादी कर ली उससे भी दो बच्चे हैं। उसकी मौत के बाद वह शशिकांत नामक युवक के साथ रहने लगी। शशिकांत की शादी दूसरी जगह होने पर अब महिला उसके घर में आकर रहने की जिद कर रही है। पहले भी इस महिला द्वारा अपने देवर और गांव के ही एक व्यक्ति पर बलात्कार का आरोप लगाया था। महिला ने आरोप लगाया है कि उसे कुछ नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया। फिलहाल महिला की तहरीर के आधार पर इस मामले की पूरी जानकारी की जा रही है।

Updated on:
22 Jun 2019 03:11 pm
Published on:
22 Jun 2019 03:05 pm
Also Read
View All
‘हां, मैंने ही पति को मार डाला,गुस्से में छाती पर बैठ घोंट दिया गला’, फिरोजाबाद में पत्नी का कबूलनामा, पुलिस ने भेजा जेल

बाबा नीब करोरी की जन्मस्थली के मकान पर किसका हक? प्रशासन ने दोनों पक्षों से मांगे दस्तावेज

नीम करोली बाबा के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, जन्मस्थली से समाधि स्थल तक बनेगा पर्यटन सर्किट

बाबा नीम करौरी की जन्मस्थली पर किसका कब्जा? छह पोतियां पहुंचीं डीएम के पास, परिवार ने ट्रस्ट पर लगाया कब्जे का आरोप

एक बार फिर चर्चा में आए ASP अनुज चौधरी; कांवड़ यात्रियों के लिए बांटा भंडारा; सुरक्षा व्यवस्था भी रही चाक-चौबंद