फिरोजाबाद

न्याय की गुहार लेकर पहुंची थी रेप पीड़िता, पुलिस अधिकारी ने दिया ऐसा जबाव, लटक गई फंदे पर

— फरियाद लेकर एसपी सिटी के पास गई थी रेप पीड़िता, पुलिस ने सुने बिना ही भगा दिया, महिला ने लगगाई फांसी।

2 min read

फिरोजाबाद। फरियाद लेकर एसपी सिटी के पास पहुंची रेप पीड़िता को एसपी सिटी ने भगा दिया। क्षुब्ध होकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया लेकिन डायल 100 ने गेट तोड़कर महिला को बचा लिया। आनन—फानन में पुलिस को महिला की सुनवाई कर कार्रवाई करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें—

ये भी पढ़ें

एसपी सिटी की फटकार के बाद रेप पीड़िता ने उठाया आत्मघाती कदम, देखकर पुलिस में मच गई खलबली, देखें वीडियो

थाना दक्षिण का है मामला
फ़िरोज़ाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के एक गांव में रेप पीड़िता ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। आस—पास के लोगों ने डायल 100 को सूचना दे दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गेट तोड़कर किसी तरह बचाया। महिला ने एसपी सिटी पर फरियाद न सुनने का आरोप लगाते हुए यह कदम उठाए जाने की बात कही है।

यह भी पढ़ें—

आरोपी से करा दी थी शादी
महिला का आरोप है कि एक साल पहले गांव के ही एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। बाद में गांव के लोगों ने आरोपी के साथ ही उसकी शादी करा दी थी। अब आरोपी उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता है। वह उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। इसकी फरियाद लेकर वह एसपी सिटी राजेश कुमार के पास गई थी। जहां उसकी फरियाद नहीं सुनी गई तो क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे बचा लिया।

यह भी पढ़ें—

यह भी पढ़ें—

यह भी पढ़ें—

ये भी पढ़ें

BREAKING: कमरे में लटकता मिला कालीन कारीगर का शव
Published on:
13 Oct 2018 06:12 pm
Also Read
View All