फिरोजाबाद

नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान का हुआ फिरोजाबाद में आगाज, महिलाओं ने डीएम, सीडीओ के साथ देखा मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण

— प्रदेश शासन द्वारा लखनऊ के मान्यवर काशीराम स्मृति उपवन से नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान का शुभारम्भ किया गया।
2 min read
CM LIVE
CM LIVE

फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन द्वारा लखनऊ के काशीराम स्मृति उपवन से नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण तहसील टूण्डला के सभागार में किया गया। जहां जिलास्तरीय अधिकारियों, ब्लाक व तहसील के कर्मचारियों व आम जनता ने कार्यक्रम को देखा।

महिलाओं के उत्थान की दी जानकारी
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जिलाधिकारी ने बताया कि केन्द्र एवं राज्य सरकारोें द्वारा महिलाओं के सामाजिक तथा आर्थिक उत्थान हेतु अनेक प्रकार की योजनायें संचालित की जा रही है। महिला शसक्तीकरण की दिशा में संचालित इन योजनाओं की विस्तृत जानकारी महिलाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से 20 नवम्बर 2018 से 20 दिसम्बर 2018 तक नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान चलाये जाने का निर्णय शासन द्वारा लिया गया है।

ब्लाक स्तरीय होंगे प्रशिक्षण
उन्होने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत 21 से 26 नवम्बर 2018 तक 11 सदस्यीय ब्लाक स्तरीय अभियान समितियों, ब्लाको में सभी महिला सरकारी कर्मचारियों के लिये ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 27 नवम्बर 2018 से 8 दिसम्बर तक जनसम्पर्क अभियान चलाया जायेगा जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार की सभी महिला सरकारी अधिकारी व कर्मचारी समस्त प्रदेश में अपने-अपने ब्लाकों की महिला लाभार्थियों के घरों में सम्पर्क करेगी एवं उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में उठाये गये कदमों के बारे में जागरूक करेंगी।

लिया जाएगा फीडबैक
महिला कान्स्टेबल, महिला अध्यापक, आशा बहू, आगंनबाडी कार्यकत्री, अस्पताल की महिला कर्मचारी और अन्य महिला कर्मचारी डोर टू डोर अभियान के माध्यम से इन लाभार्थियों के साथ बातचीत करेगी। सामाजिक महिला कार्यकर्ता भी सरकारी कर्मचारियों के साथ इस जनसम्पर्क कार्यक्रम में शामिल होगी। तथा विभिन्न योजनाओं में महिला लाभार्थियों से फीडबैक भी लिया जायेगा।

चलेगा नारी शक्ति शिविर
9 दिसम्बर से 19 दिसम्बर तक नारी शक्ति शिविर आयोजित किये जायेंगे जिसमें महिला सिपाहियों द्वारा सुरक्षा एवं आत्मरक्षा सम्बन्धी कार्यशाला, शिक्षकों द्वारा ‘स्कूल चलों अभियान‘ के सम्बन्ध में जागरूकता, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा पुष्टाहार वितरण, आशा बहुओं द्वारा आयरन की गोलियों का वितरण एवं प्रजनन स्वस्थ्य सम्बन्धी जागरूकता का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। महिलाओं को व्यवहारिक वित्तीय सलाह प्रदान करने व विभिन्न सरकारी उद्यमी योजनाओं जैसे मुद्रा योजना, स्टैण्ड अप इण्डिया, जन धन योजना इत्यादि योजनाओं के विषय में जागरूकता फेलाई जायेगी। जिसके लिये जिलाधिकारी ने लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिये है।

20 दिसंबर को होगा समापन
अभियान का समापन 20 दिसम्बर को नारी स्वावलम्बन सम्मेलन के रूप में किया जायेगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है अधिकारी व कर्मचारी पूर्ण मनोयोग से कार्यक्रम में प्रतिभाग करें व जानकारी जन—जन तक पहुचायें।

Published on:
21 Nov 2018 11:01 am
Also Read
View All