फिरोजाबाद

गृह क्लेश से तंग युवक ने लगाई तालाब में छलांग, एक घंटे बाद बरामद हुआ शव, देखें वीडियो

— थाना टूंडला क्षेत्र के तेल मिल रोड स्थित घोसिया का मामला, नई बस्ती का रहने वाला था युवक।
less than 1 minute read
talab
talab

फिरोजाबाद। गुरुवार शाम गृह क्लेश से तंग एक युवक ने तालाब में कूंदकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब एक घंटे बाद शव को तालाब से बाहर निकाला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक की मौत को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। इस दौरान पुलिस के अलावा आस—पास के लोगों की भीड़ जमा रही।

यह भी पढ़ें—

नई बस्ती का रहने वाला था युवक
नई बस्ती टूंडला निवासी 20 वर्षीय आकाश पुत्र देवेन्द्र उर्फ पप्पू चक ऑटो चलाता था। गुरुवार को सुबह से ही घर में क्लेश हो रही थी। दोपहर करीब चार बजे अचानक वह घर से दौड़ता हुआ आया और घर के सामने स्थित तालाब (घोसिया) में छलांग ली। पानी गहरा होने के कारण वी डूब गया। परिजनों ने शोर मचाना शुरु कर दिया। लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन पानी गहरा होने के कारण कोई भी उसे निकालने की हिम्मत नहीं दिखा सका।

मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना पर पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे बाद शव को तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने आनन-फानन में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक की मां रोते-रोते बेसुध हो रही थी। महिलाएं उन्हें ढांढस बंधाने में लगी हुई थी। मृतक दो भाइयों में छोटा था। इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र कुमार का कहना है कि शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गृह क्लेश के चलते युवक ने तालाब में छलांग लगाई थी।

Published on:
20 Jun 2019 07:12 pm
Also Read
View All
‘हां, मैंने ही पति को मार डाला,गुस्से में छाती पर बैठ घोंट दिया गला’, फिरोजाबाद में पत्नी का कबूलनामा, पुलिस ने भेजा जेल

बाबा नीब करोरी की जन्मस्थली के मकान पर किसका हक? प्रशासन ने दोनों पक्षों से मांगे दस्तावेज

नीम करोली बाबा के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, जन्मस्थली से समाधि स्थल तक बनेगा पर्यटन सर्किट

बाबा नीम करौरी की जन्मस्थली पर किसका कब्जा? छह पोतियां पहुंचीं डीएम के पास, परिवार ने ट्रस्ट पर लगाया कब्जे का आरोप

एक बार फिर चर्चा में आए ASP अनुज चौधरी; कांवड़ यात्रियों के लिए बांटा भंडारा; सुरक्षा व्यवस्था भी रही चाक-चौबंद