Asli Ghee ki Pehchan : सोशल मीडिया X पर #GheeKaSach ट्रेंड कर रहा है। यहां पर लोग असली और मिलावटी घी को लेकर बात कर रहे हैं। साथ ही GC Tested Ghee पर चर्चा हो रही है। आइए, असली और नकली घी की पहचान एक्सपर्ट से जानते हैं।
Asli Ghee ki Pehchan : दूध-घी जैसी चीजों में मिलावट सीधे तौर पर हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करने का काम करती है। इसलिए आज सोशल मीडिया X पर #GheeKaSach ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स असली और नकली घी को लेकर बहस कर रहे हैं। कई लोगों ने असली घी (Asli Ghee) को पहचानने का तरीका भी बताया। यहां पर जीसी टेस्टिंग की बात भी हो रही है। चलिए, जानते हैं कि असली और मिलावटी घी से बचाने में ये जांच कैसे मदद करती है।
एक घी के ब्रांड ने जीसी टेस्टिंग के बारे में बताया है। साथ ही अपने घी को जीसी टेस्ट में 100 फीसद नंबर दिया है। इनका दावा है कि इस जांच में सफल घी असली होता है। इसके बाद लोग घी की सच्चाई को लेकर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।
एक यूट्यूब वीडियो में लैब एक्सपर्ट ने बताया है कि जीसी टेस्टिंग से घी या दूध में मिलावट को पकड़ा जा सकता है। यहां पर सैंपल लेकर मशीन में डाला जाता है। इसके बाद चार चरण में वो मशीन टेस्ट करता है। इससे पता चल जाता है कि घी में कितनी मिलावट है या ये शुद्ध घी है।
इस आधार पर कहा जा सकता है कि जीसी टेस्टेड घी "असली" हैं। अगर आप लैब टेस्ट में सफल घी खाते हैं तो ये सेहत के लिए सही हो सकता है। कई यूजर्स ने भी लिखा है कि इस टेस्ट में सफल घी को ही खाना सही होगा।
डॉ. अर्जुन राज ने इस पर राय दी है कि घी खाना पाचन के लिए सही माना जाता है। बाजार में अधिकतर मिलावटी घी ही मिलेंगे, चाहे वो जितना भी दावा कर लें। हम सिर्फ खुद से तैयार घी पर ही भरोसा कर सकते हैं। अगर आप दही से निकली मलाई से घी बनाकर खा रहे हैं तो वो हेल्दी है। आपकी कोशिश होनी चाहिए कि घर पर तैयार घी का सेवन करें।
| एक्सपर्ट ने बताया घी खाने के फायदे |
| 1- पाचन में सुधार में सहायक |
| 2- हड्डियों को मजबूत बनाने का काम |
| 3- स्किन को हेल्दी रखने का काम |
| 4- इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर |
| 5- हेल्दी हार्ट के लिए भी जरूरी |
डॉ. अर्जुन ने बोला कि अगर आप नियमित रूप से असली घी का सेवन करते हैं तो आपको इतने सारे फायदे (Ghee Benefits) मिलते हैं। साथ ही भारतीय व्यक्ति को अपनी डाइट में घी को शामिल करना चाहिए।