Vegetarian Delight In Israel : इजरायल, घूमने के लिए एक बहुत ही शानदार जगह है। यह उन चुनिंदा देशों में से है जो मॉडर्न होने के साथ -साथ हिस्टोरिका भी हैं। जेरूसलम से लेकर तेल- अवीव, इजरायल हर रूप में खूबसूरत है। यहाँ का खान पान भी काफी रोचक है। खास बात यह है की वेजिटेरियनस के लिए यहाँ कई ऑप्‍शंस अवेलेबल हैं। अगर आप के वेकेशन लिस्ट में यह देश है तो आप वहां इन डिशेज को जरूर ट्राई करें।
Must have vegetarian dishes in Israel : इजरायल, घूमने के लिए एक बहुत ही शानदार जगह है। यह उन चुनिंदा देशों में से है जो मॉडर्न होने के साथ -साथ हिस्टोरिका भी हैं। जेरूसलम से लेकर तेल- अवीव, इजरायल हर रूप में खूबसूरत है। यहाँ का खान पान भी काफी रोचक है।
खास बात यह है की वेजिटेरियनस के लिए यहाँ कई ऑप्शंस अवेलेबल हैं। यहाँ कुछ बहुत स्वादिष्ट वेजिटेरियन डिशेज़ हैं जिसका टेस्ट शायद आपको कहीं और नहीं मिलेंगे। अगर आप के वेकेशन लिस्ट में यह देश है तो आप वहां इन डिशेज को जरूर ट्राई करें।
ह्यूमस (Hummus) : अगर इजरायल जा रहे हैं तो वहां को हुम्मुस जरूर जरूर खाएं। तेल अवीव यूनिवर्सिटी से साहित्य के प्रोफेसर येल ने ज्यूइश के लोग और हिब्रू साहित्य में वहां के खान पान पर रिसर्च की है। उनका कहना है की क्योंकि ज्यूइश लोग दुनिया के अलग अलग शहरों से यहां लौटे है इसलिए इजरायल का स्वाद, खाद्य सामग्री, और आहार कई संस्कृतियों से प्रभावित है। येल द्वारा किए गए रिसर्च के अनुसार ‘हुमस’ इजराइल का सबसे पसंदीदा डिश है।
छोले और तिल से बनी यह डिश दिखने में भले ही साधारण लगे लेकिन है बहुत पॉपुलर। येल कहते हैं, 'अनेकता में एकता का प्रतीक है ह्यूमुस। यहाँ लोगों में कई बातों को लेकर मतभेद है लेकिन जहाँ बात ह्यूमस की आती है तो क्या ज्यूइश, क्या फिलिस्तीनियों, लेबनानी और क्या तुर्की सभी ह्यूमस को सबसे बेहतरीन भोजन मानते हैं। इजरायल में हर साल 30,000 टन से अधिक ह्यूमस का सेवन होता। उल्लेखनीय है कि पूर्व में यहां ह्यूमस से भरा एक असामान्य सैटेलाइट डिश तैयार किया गया था।
हलवा (Halvah) : इजराइल में इसे खालवा कहा जाता है। हालांकि लिखते हलवा हैं पर बोलते हैं 'खालवा'। यह हलवा भारतीय हलवे से काफी अलग है। इजराइल के हलवे को ताहिनी (पिसे हुए तिल के पेस्ट) और चीनी की चाशनी के साथ मिलाकर बनाया जाता है। यह अलग -अलग स्वाद जैसे गुलाब, कॉफी, चॉकलेट आदि में मिलते हैं। इनमें वेनिला और पिस्ता नट्स जैसे फ्लेवर भी पाए जाते हैं।
संबुसक (Sambusak)
एक तरह का समोसा है जिसमे चीज़, पनीर, काबलि चना या ओलिव स्टफ करके बनाया जाता है। यह बेक्ड और फ्राइड दोनों तरह का मिलती हैं।
फलाफल (Falafel) : इज़राइल में हर जगह फलाफल पाए जाते हैं। यह वेजीटेरियनस के बीच काफी पॉपुलर है सफ़ेद चने (छोले) या फवा बीन्स से बने होते हैं। आम तौर पर बहुत सारी सब्जियां और स्वादिष्ट सॉस के साथ पीटा में भर कर सैंडविच की तरह परोसा जाता हैं।
फटाएर (Fatyer) : पिज्जा की तरह दिखने वाला यह डिश भरपूर वेजटेबल्स से स्टफ किया जाता है। कुरकुरे बेस के साथ चीज़ और सब्जयों से बना फटाएर एक बढ़िया वेजीटेरियन डिश है।
स्टफ़्ड वाइन (Stuffed Vine) : एक अनोखा व्यंजन ‘भरवाँ बेल’ जिसे अंग्रेज़ी में ‘स्टफ़्ड वाइन’ कहते हैं। इसमें प्याज, टमाटर और चावल को वाइन (बेल) के पत्ते में लपेटकर पकाया जाता है। इसके साथ एक प्रकार का पकोड़ा/ कोफ्ता सर्व करते हैं जो सब्जियों और सूजी से बनता है।
बाबा गानुश (Baba Ganoush) : बाबा गानुश वैसे तो ह्यूमुस जैसा ही हैं लेकिन ह्यूमुस सफ़ेद चने (छोले ) से बनाया जाता है और गानुश बैंगन से बनता है। आप इसे बैगन का भरता मान सकते हैं। यह भी ह्यूमस की तरह पीटा ब्रेड के साथ खाया जाता है।
यह भी पढ़ें : 5 हरी सब्जियां जो गर्मी के मौसम में जरूर खाएं