30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

5 हरी सब्जियां जो गर्मी के मौसम में जरूर खाएं

Summer Greens You Should Eat : गर्मियों का मौसम टक-टकी लगाए खड़ा है। बढ़ते तापमान के साथ ही ये मौसम डिहाइड्रेशन, स्किन-हेयर प्रोब्लेम्स, दिगेंस्टीवे प्रॉब्लम आदि लेकर आएगा। ऐसे में लगता है शुक्र है सब्जियां है। गर्मी में मिलने वाली कुछ सब्जियां दिलो दिमाग को ठंडा रखने के अलावा शरीर को चुस्त दुरुस्त भी रखती हैं। आईये जानते हैं गर्मी के मौसम में मिलने वाली ऐसी ही कुछ हरी सब्जियों के बारे में जो गार्डन को ही नहीं सेहत को भी हरा भरा कर देती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Namita Kalla

•

Updated: 21 Feb 2023, 6:01 PM IST

harisabjee.jpg

Summer Greens : सेहत को हरा भरा कर देती है यह सब्जियां


Must have summer greens : गर्मियों का मौसम टक-टकी लगाए खड़ा है। बढ़ते तापमान के साथ ही ये मौसम डिहाइड्रेशन, स्किन-हेयर प्रोब्लेम्स, दिगेंस्टीवे प्रॉब्लम आदि लेकर आएगा। ऐसे में लगता है शुक्र है सब्जियां है। गर्मी में मिलने वाली कुछ सब्जियां दिलो दिमाग को ठंडा रखने के अलावा शरीर को चुस्त दुरुस्त भी रखती हैं। आईये जानते हैं गर्मी के मौसम में मिलने वाली ऐसी ही कुछ हरी सब्जियों के बारे में जो गार्डन को ही नहीं सेहत को भी हरा भरा कर देती हैं।

खीरा / क्यूकम्बर : ग्रीन सलाद में क्यूकम्बर यानी खीरा या कहें ककड़ी का ना होना कई सवाल पैदा करता है। क्यूंकि चाहे जो सब्जी रखलें ग्रीन सलाद कम्पलीट तो ककड़ी से ही होता है। होना भी चाहिए, आखिर इसके गुण ही इतने हैं। सबसे पहले तो यह डाइजेशन में मदद करता है। साथ ही खीरा मैग्नीशियम, पोटेशियम और फाइबर का रिच सोर्स है जो रक्तचाप को नियंत्रित करता है। इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है इस कारण यह गर्मियों में बॉडी को हाइड्रेट करता है और बॉडी का टेम्परेचर नियंत्रित रखता है।

हरा बैगन : यहाँ बताई गयी अन्य सब्जियों की तरह बैगन भी वेट लॉस और डाइजेस्टन में सहायक है। भरपूर एंटीऑक्सिडेंट, आयरन और विटामिन होने के कारण यह कई तरह की बिमारियों से लड़ता है और त्वजा और बालों का ख्याल भी करता है।


भिंडी
: देखा गया है की यह सब्जी या तो किसी को बेहद पसंद है या फिर बिलकुल भी नहीं। यह सब्जी सभी को खानी चाहिए क्यूंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी, सी, ई, और के, के अलावा कैल्शियम, आयरन , मैग्नीशियम, पोटेशियम और भी कई गुण है। कई बिमारियों से लड़ने के अलावा यह त्वजा में निखार लाने और शरीर का वेट लास करने में भी मददगार है।

हरी मिर्च : भले ही तीखी होने के लिए बदनाम है पर इस छोटी सी सब्जी के गुण अनेक हैं। शुरुआत वजन घटाने से करते हैं और फिर मेटाबॉलिज्म में सुधार, कैलोरी बर्न करने में मददगार, फाइबर और साथ ही विटामिन सी का भण्डार। मिर्ची को अपने आहार में शामिल करने के कई बहाने हैं।

लौकी : कोई इसे लौकी तो कोई दूधी कहता है। योग में तो इस सब्जी के अनेक गुण बताये गए हैं। खीरा की ही तरह इसमें भी पानी की मात्रा ज्यादा होने के कारण, यह डाइजेशन में मदद करती है। जिन लोगों को एसिडिटी की प्रॉब्लम है उन्हें नियमित रूप से इसका सेवन करना चाहिए। साथ ही इसे खाने के कई तरीके हैं,जैसे सब्जी, रायता, जूस, पकोड़े, बर्फी, खीर, पराठा इत्यादि।

यह भी पढ़ें : 'मिडनाइट ब्लूम ' के साथ मिलान फैशन वीक में हिस्सा लेंगे डिज़ाइनर रॉकी स्टार