38th National Games: 38वें राष्ट्रीय खेलों में केरल की फुटबॉल टीम ने फाइनल में उत्तराखंड को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। इस तरह केरल 27 साल फुटबॉल में नेशनल चैंपियन बना है।
38th National Games: केरल की पुरुष फुटबॉल टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए हल्द्वानी में खेले जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया। शनिवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में केरल ने उत्तराखंड की टीम को कड़े संघर्ष में 1-0 से शिकस्त दी। खास बात यह है कि केरल की टीम ने फुटबॉल में 27 साल के लंबे अंतराल के बाद स्वर्ण पदक जीता है। वहीं, दिल्ली ने तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक हासिल किया।
दोनों टीमें पहले हाफ में कोई गोल नहीं कर सकीं, लेकिन मैच के 52वें मिनट में गोकुल एस ने गोल करके केरल को जीत दिला दी।
खिताबी मुकाबला देखने के लिए हल्द्वानी के गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में करीब 20 हजार दर्शक पहुंचे थे।