फुटबॉल

FIFA 2018 : तो इस लिए ग्रीजमैन ने गोल कर नहीं मनाया जश्न

शुक्रवार को मैच से पहले ग्रीजमैन ने दक्षिण अमेरिकी देश, उसके लोगों और उसके रीति रिवाजों के प्रति अपना लगाव जाहिर किया था। हालांकि इस लगाव ने उन्हें उरुग्वे के खिलाफ गोल करने से नहीं रोका।
2 min read
• •
Updated: 7 Jul 2018, 1:21 PM IST
Antoine Griezmann
FIFA 2018 : तो इस लिए ग्रीजमैन ने गोल कर नहीं मनाया जश्न

नई दिल्ली। फ्रांस के फॉरवर्ड खिलाड़ी एंटोनी ग्रीजमैन का कहना है कि फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में उरुग्वे के खिलाफ लगाए गए गोल का जश्न मानना सही नहीं होता। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शुक्रवार को मैच से पहले ग्रीजमैन ने दक्षिण अमेरिकी देश, उसके लोगों और उसके रीति रिवाजों के प्रति अपना लगाव जाहिर किया था। हालांकि इस लगाव ने उन्हें उरुग्वे के खिलाफ गोल करने से नहीं रोका।

ग्रीजमैन ने नहीं मनाया गोल का जश्न
ग्रीजमैन की फ्री किक पर ही राफेल वरान ने गोल कर फ्रांस को बढ़त दिलाई थी जबकि दूसरा गोल ग्रीजमैन ने ही किया था। गोल करने के बाद ग्रीजमैन अपने हाथ बांध कर खड़े हो गए थे और उनकी टीम के साथियों ने उन्हें घेर लिया था। ग्रीजमैन ने कहा, "मैंने गोल का जश्न नहीं मनाया क्योंकि जब मैंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की थी तो मुझे उरुग्वे के एक शख्स ने समर्थन दिया था। उन्होंने ही मुझे फुटबाल के बारीकियां सिखाईं।"उन्होंने कहा, "उस सम्मान की खातिर मेरे लिए गोल का जश्न मनाना सही नहीं था।"

उरुग्वे के डिफेंस को भेदते हुए 2-0 से जीत फ्रांस
बता दें अपने डिफेंस के लिए जानी जाने वाली उरुग्वे का मजबूत डिफेंस निझनी नोवोगोरोड स्टेडियम में आखिरकार ढह गया। फ्रांस ने उरुग्वे के डिफेंस को भेदते हुए 2-0 से जीत हासिल कर फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के सेमीफाइनल में जगह बना ली। फ्रांस 2006 के बाद से पहली बार विश्व कप के यह मैच एक तरह से दोनों टीमों के कड़े डिफेंस की परीक्षा था। पूरी उम्मीद थी कि दोनों टीमें अपनी विपक्षी आक्रमण पंक्ति को ज्यादा मौके नहीं देंगी। सूरतेहाल भी यही रहा। फ्रांस की टीम हालांकि उरुग्वे से थोड़ा बेहतर साबित हुई और इसलिए जीत उसकी झोली में आई। अंतिम-4 में पहुंचने में सफल रहा है। वह छठी बार क्वार्टर फाइनल की बाधा पार करने में भी कामयाब रहा है।

Published on: