फुटबॉल

FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, लगातार दूसरे खिताब से 2 जीत दूर

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्‍ड कप का चौथा क्‍वार्टर फाइनल मुकाबला रविवार को अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच खेला गया। इस मुकाबले में अर्जेंटीना ने 3-1 से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
2 min read
Jul 12, 2026
FIFA World Cup 2026
लियोनेल मेसी के साथ गोल का जश्‍न मनाते एलेक्सिस मैक एलिस्टर। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/FIFAWorldCup)

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्‍ड कप 2026 में रविवार को अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 2-1 से हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस मुकाबले में पहला गोल अर्जेंटीना की ओर से एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने 10वें मिनट में दागा। इसके बाद दोनों टीमें पहले हाफ में संघर्ष करती रहीं, लेकिन स्‍कोर अर्जेंटीना के पक्ष में 1-0 रहा। दूसरे हाफ में स्विट्जरलैंड ने काफी आक्रामक खेल दिखाया और उसके लिए डैन एनडोये ने 67वें मिनट में गोल कर मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद अंत तक दोनों ओर से कोई गोल नहीं हो सका। एक्‍सट्रा टाइम के दूसरे हाफ (112वें मिनट) में जूलियन अल्वारेज़ ने गोल दागते हुए अर्जेंटीना की बढ़त 2-1 किया। इसके बाद 121वें मिनट में लुटारो मार्टिनेज ने गोल करते हुए 3-1 से जीत सुनिश्चित की।

अर्जेंटीना ने 22 तो स्विट्जरलैंड ने 11 गोल टारगेट पर मारे

मैच की बात करें तो शुरुआत से ही डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने अपना दबदबा बनाए रखा, जो अंत तक बना रहा। अर्जेंटीना की ओर से जहां गोल के 22 प्रयास किए गए तो स्विट्जरलैंड की ओर से सिर्फ 11 प्रयास किए गए। टारगेट पर गोल के मामले में भी अर्जेंटीना की टीम ही आगे रही उसने सात बार तो विपक्षी टीम ने सिर्फ पांच गोल टारगेट पर मारे।

एक्स्ट्रा-टाइम के आखिर में अर्जेंटीना ने मारी बाजी

डिफेंडिंग चैंपियन उसी तरह इस मुकाबले में वापसी की, जैसे उसने राउंड ऑफ 16 में मिस्र के खिलाफ तीन गोल से वापसी की थी। एम्बोलो को बाहर भेजना टर्निंग पॉइंट रहा, क्योंकि उस समय तक स्विट्जरलैंड बेहतर नजर आ रही थी। लेकिन, 10 खिलाड़ियों के साथ होने के बावजूद स्विट्जरलैंड ने बड़ी मजबूती से बचाव करना जारी रखा और ऐसा लग रहा था कि अर्जेंटीना स्पॉट किक से अपनी किस्मत का फैसला करेगा। लेकिन, एक्‍स्‍ट्रा टाइम में अल्वारेज और फिर लुटारो मार्टिनेज के गोल ने डिफेंडिंग चैंपियन की अंतिम चार में जगह पक्की कर दी।

सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड से होगी भिड़ंत

स्विट्जरलैंड की टीम का सपना एक बार फिर टूट गया है। वह फिर से क्वार्टर फाइनल में हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। जबकि अर्जेंटीना ने एक्स्ट्रा टाइम के दूसरे हाफ में दो गोल करके सेमीफाइन में जगह बनाई। अब उसका मुकाबला अटलांटा में इंग्लैंड से होगा।

Updated on:
12 Jul 2026 09:39 am
Published on:
12 Jul 2026 09:19 am