फुटबॉल

ISL : सेमीफाइनल के पहले चरण में आज आमने-सामने होंगे बेंगलुरू और पुणे

चार साल में पहली बार प्लेऑफ की बाधा पार करने में सफल रही पुणे की टीम बेंगलुरू को हरा फाइनल में जगह बनाना चाहेगी
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Mar 2018, 11:04 AM IST
Bangaluru to face FC pune city in semifinal of ISL

नई दिल्ली। श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स मैदान पर मेजबान एफसी पुणे सिटी हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन के दो चरणों वाले सेमीफाइनल मुकाबले के पहले चरण में बुधवार को लीग स्तर पर टॉप पर रहे बेंगलुरू एफसी से भिड़ेगा। दोनों टीमों का लक्ष्य फाइनल में स्थान बनाना है। दोनों पहली बार सेमीफाइनल खेल रही हैं।

पुणे पहली बार प्लेऑफ में
बेंगलुरू ने इसी साल आईएसएल में डेब्यू किया है और पुणे की टीम चार साल में पहली बार प्लेऑफ की बाधा पार करने में सफल रही है। ऐसे में दोनों टीमें यह मुकाबला बड़े अंतर से जीतकर दूसरे चरण के लिए आत्मविश्वास से बेंगलुरू लौटना चाहेंगी। दूसरे चरण का मुकाबला श्री कांतिरावा स्टेडियम में 10 मार्च को होगा। पिछले मैच में नहीं खेल पाने के बाद पुणे की डायनामिक जोड़ी-मार्सेलो लीते परेरा और एमिलियानो एल्फारो इस बड़े मुकाबले के लिए टीम में लौट आए हैं। इन दोनों टीमों के बीच इस सीजन की यह तीसरी भिड़ंत होगी। अंतिम बार जब दोनों टीमें भिड़ी थीं, तब बेंगलुरू ने पुणे को 3-1 से हराया था।

पुणे की डिफेन्स कमजोर
पुणे ने इस सीजन में आक्रामक फुटबाल खेला है लेकिन उसकी रक्षापंक्ति पर हमेशा सवाल खड़े किए गए हैं। यही बात बेंगलुरू के दिमाग में होगी और वह उसकी इस कमजोरी का फायदा उठाने की कोशिश करेगा। मूसा यह भी मानते हैं कि प्लेऑफ में घर से बाहर पहला मैच खेलने में किसी प्रकार का नुकसान नहीं है क्योंकि बेंगलुरू का घर से बाहर का रिकार्ड काफी अच्छा है।इसके बाद दोनों टीमें 11 मार्च को बेंगलुरू में दूसरे चरण के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी।

Updated on:
7 Mar 2018, 11:04 AM IST
Published on: