फुटबॉल

India vs Brazil: 5 बार की वर्ल्‍ड चैंपियन ब्राजील ने 4-0 से जीता मैच, भारतीय टीम ने जीते करोड़ों फैंस के दिल

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के साल्‍ट लेक स्‍टेडियम में शनिवार को भारतीय फुटबॉल टीम और ब्राजील की फुटबॉल टीम के बीच फ्रेंडली मुकाबला खेला गया, जिसमें पांच बार की वर्ल्‍ड चैंपियन ने भले ही 4-0 से जीत दर्ज की है। लेकिन, भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से करोड़ों फैंस के दिल जीत लिए हैं।
2 min read
• •
Oct 03, 2026
India vs Brazil Football Match
भारत बनाम ब्राजील इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच का नजारा। (फोटो सोर्स: ESPN)

India vs Brazil Football Match Highlights: बेंगलुरु में भारतीय फुटबॉल टीम ने अपने से करीब 100 रैंक ऊंची पनामा के साथ 1-1 से ड्रॉ मैच खेला था, जो कि भारत का तीन बड़े फ्रेंडली मैचों में से एक था। शनिवार 3 अक्‍टूबर को भारत का सामना कोलकाता के साल्‍ट लेक स्‍टेडियम में पांच बार वर्ल्‍ड चैंपियन और 5वीं रैंक वाली ब्राजील की तगड़ी टीम से हुआ। इस मुकाबले भारतीय प्‍लेयर्स ने अपनी पूरी जान लगा दी, लेकिन ब्राजील की टीम ने 4-0 से मैच में जीत दर्ज की। भले ही 138वीं रैंक वाली भारतीय टीम ये मुकाबला हार गई है, लेकिन अपने प्रदर्शन से उसने सभी भारतीय फैंस का दिल जीत लिया है। अब भारत का तीसरा मुकाबला 6 अक्‍टूबर को कोलकाता में ही उरुग्वे से होगा।

पहले हाफ में ब्राजील 2-0 से आगे

ब्राजील की टीम ने शुरुआत से भारत पर अटैक किया, लेकिन भारतीय प्‍लेयर्स ने डिफेंस में शानदार खेल दिखाया। ब्राजील की ओर से पहला गोल 28वें मिनट में एस्टेवाओ ने दागते हुए स्कोर 1-0 कर दिया। उन्‍होंने दाईं ओर से अंदर की ओर मुड़ते हुए थोड़ा स्टेप-ओवर किया और पोस्ट पर शॉट मारा। गुरप्रीत ने बॉल पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। इसके बाद पहले हाफ के 42वें मिनट में पेड्रो ने ब्राजील के लिए दूसरा गोल किया करते हुए बढ़त 2-0 कर दिया। इस बार फिर से गुरप्रीत से गलती हुई, क्‍योंकि पेड्रो ने शॉट ठीक सेंटर में सीधे गोलकीपर पर मारा, लेकिन बॉल उनके शरीर पर लगते हुए गोल पोस्‍ट मं चली गई।

दूसरे हाफ में लिनो ने दागे दो गोल

दूसरे हाफ में 60वें मिनट में सैंटोस ने रयान विलियम्स पर फाउल किया और इंडिया को रेंज में फ्री किक मिली। एडमंड की यह किक अच्छी नहीं थी और फाउल में खत्म हुई। बिजॉय ने गलती ने पेनल्टी एरिया के पास बॉल खो दी और लिनो को इसे दूर कोने में घुमाने के लिए दूसरे मौके की जरूरत नहीं पड़ी। इस तरह ब्राजील 3-0 से आगे हो गया। फिर 95वें मिनट में लिनो ने अपना दूसरा गोल दागते हुए स्‍कोर को 4-0 कर दिया।

भारत की शुरुआती प्‍लेइंग इलेवन

गुरप्रीत (गोल कीपर- कप्‍तान), अभिषेक, अनवर, बिजॉय, आकाश, थापा, सहल, अपुइया, आशिक, मनवीर और विलियम्स।

ब्राज़ील की शुरुआती प्‍लेइंग इलेवन

पेड्रो मोरिस्को (गोल कीपर), डगलस सैंटोस, मार्क्विनहोस (कप्‍तान), आर्थर डायस, मैथेउज़िन्हो, डैनिलो, एंड्री सैंटोस, गेब्रियल बोंटेम्पो, एस्टेवाओ, पेड्रो, विनीसियस जूनियर।

Updated on:
03 Oct 2026 10:00 pm
Published on:
03 Oct 2026 09:32 pm
Also Read
View All