
नई दिल्ली। पुर्तगाल के दिग्गज और कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शुक्रवार को कुछ ऐसा कर दिखाया जो कभी किसी खिलाड़ी ने नहीं किया। रोनाल्डो ने स्पेन के खिलाफ हैट्रिक मारते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। इस हैट्रिक के साथ रोनाल्डो स्पेन के खिलाफ ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी है। अभी रोनाल्डो अपनी हैट्रिक की खुशी से बाहर भी नहीं निकले थे के उन्हें एक जोरदार झटका लगा है।
जेल जा सकते हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो
जी हां! रोनाल्डो को स्पेन के टैक्स चोरी मामले में अदालत ने दो साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही रोनाल्डो को कर चोरी मामले में जुर्माने के रूप में 18.8 मिलियन यूरो भारतीय मुद्रा के हिसाब से लगभग 150 करोड़ रुपए भी चुकाने का आदेश दिया गया है। रियल मैड्रिड के स्ट्राइकर ने सजा स्वीकार कर ली है और इसके लिए वे जेल भी जा सकते हैं। वैसे स्पेन के टैक्स प्रशासन और देश के नियमों के मुताबिक पहले जुर्म के लिए अगर दो साल या इससे कम की सजा सुनाई जाएगी तो उसे प्रोबेशन तक ही सीमित कर दिया जाता है।
स्पेन के खिलाफ दागा करियर का पहला गोल
बता दें बीती शाम रोनाल्डो ने शानदार हैट्रिक की बदौलत पुर्तगाल ने शुक्रवार देर रात यहां फीफा विश्व कप के ग्रुप बी के अपने पहले मुकाबले में स्पेन के खिलाफ 3-3 से ड्रा खेलकर एक अंक अर्जित किया। पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो ने अपने करियर में पहली बार स्पेन के खिलाफ गोल दागा। स्पेन के लिए इस मैच में डिएगो कोस्टा ने दो जबकि नाचो फनार्डीज ने एक गोल किया। फिश्ट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में रोनाल्डो ने फीफा विश्वकप में पहली बार हैट्रिक लगाई। रोनाल्डो अपने करियर में अब तक 51 बार हेट्रिक लगा चुके हैं। फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के अपने अगले मुकाबले में पुर्तगाल बुधवार को मोरक्को से भिड़ेगी जबकि स्पेन का समाना ईरान से होगा।