फुटबॉल

video : कर के दिखा दे गोल, फीफा अंडर-17 का आधिकारिक गीत हुआ लॉन्च

फीफा अंडर-17 का आधिकारिक गीत मंगलवार को लॉन्च कर दिया गया। 

2 min read

नई दिल्ली। भारत में फुटबॉल का अबतक का सबसे बड़ा आयोजन अक्टूबर के महीने में होने जा रहा है। 06 अक्टूबर से 28 अक्टूबर के बीच फीफा अंडर-17 विश्व कप का आयोजन होगा। इसकी तैयारी जोर-शोर से जारी है। विश्व कप में अब लगभग एक महीना बाकी रह गया है। ऐसे में फीफा अंडर-17 का आधिकारिक गीत मंगलवार को लॉन्च कर दिया गया। गीत के बोल है- 'कर के दिखा दे गोल'। गीत को गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है। जबकि प्रीतम ने इसे लयबद्ध किया है। गीत को कई मशहूर संगीतकारों ने अपनी आवाज दी हैं। जिनमें सुनीधि चौहान, नीति मोहन, बाबुल सुप्रियो, शान, पैपोन और मीका प्रमुख है। डेढ़ मिनट के इस गीत में भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचिंग भुटिया के साथ-साथ मास्टर-ब्लाटर सचिन तेंदुलकर भी है। गीत में बॉलीवुड का तड़का भी जोड़ा गया है। अभिनेता अभिषेक बच्चन ने इसमें रैप किया है।

दुनिया की 24 टीमें होगी शामिल
फीफा अंडर-17 विश्व कप भारत में फुटबॉल का सबसे बड़ा आयोजन है। खेल के इस महाकुंभ में दुनिया की 24 टीमें शामिल हो रही हैं। जिसमें ब्राजील, जर्मनी, फ्रांस, इंग्लैड की टॉप टीमों के साथ-साथ भारत, ईरान, इराक की टीमें भी हैं। आयोजन से लगभग एक महीना पहले स्थानीय आयोजन समिति और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने आधिकारिक रुप से टूर्नमेंट का आधिकारिक गीत लॉन्च किया।

भारतीय संस्कृति भी है शामिल
इस गीत में भारतीय संस्कृति की विभिन्न मनोरम छवियों को जोड़ा गया है। गीत के वीडियो में भारत की जीवंतता और विशिष्टता की साफ झलक देखी जा सकती है। एआईएफएफ अध्यक्ष और एलओसी चेयरमैन प्रफुल्ल पटेल ने गीत की लॉन्चिंग के समय कहा कि हम अपनी क्षमता के अनुरूप भारत में इसे बड़े खेल टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए सबकुछ कर रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि अधिकारिक गीत भारत में हो रहे पहले फीफा टूर्नामेंट के लिए काफी मददगार साबित होगा।

भारत के छह शहरों में छाएगा फुटबॉल का रोमांच
यह फीफा अंडर-17 का 17वां आयोजन है। भारत को इसकी मेजबानी का मौका पहली बार मिला है। टूर्नामेंट के सभी मैच भारत के छह शहरों में किया जाना है। टूर्नामेंट में कुल 52 मैच खेले जाने है। टूर्नामेंट का खिताबी भिड़त 28 अक्टूबर को होगा।

देखें वीडियो-

Updated on:
05 Sept 2017 12:55 am
Published on:
05 Sept 2017 12:44 am
Also Read
View All