फुटबॉल

Fifa World Cup: 60 साल के इतिहास में चैंपियन टीम नहीं बचा पाई ​खिताब, क्या फ्रांसीसी टीम दोहरा पाएगी कामयाबी?

1958 व 1962 में अंतिम बार लगातार दो बार विश्व विजेता बना ब्राजील। 14 विश्व कप हुए 1962 के बाद, चैंपियन टीम नहीं दोहरा सकी कामयाबी। अब कतर में 20 नवंबर से 32 टीमों के बीच शुरू होगा महासंग्राम। मौजूदा चैंपियन फ्रांस पर टिकी होंगी सबकी नजरें
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Nov 2022, 7:45 AM IST
फीफा विश्व कप: 60 साल के इतिहास में चैंपियन टीम नहीं कर पाई अपने ​खिताब का बचाव, क्या फ्रांसीसी  टीम दोहराएगी कामयाबी?
फीफा विश्व कप: 60 साल के इतिहास में चैंपियन टीम नहीं कर पाई अपने ​खिताब का बचाव, क्या फ्रांसीसी टीम दोहराएगी कामयाबी?

कतर में फुटबॉल विश्व कप शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं, ऐसे में सबकी नजरें मौजूदा चैंपियन फ्रांस पर टिकी होंगी कि वह अपने खिताब का बचाव कर पाता है या नहीं। लेकिन फीफा विश्व कप के पिछले 14 सत्रों के इतिहास पर नजर डालें तो कोई भी लगातार दूसरी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा नहीं जमा पाई है। अंतिम बार 1958 व 1962 में ब्राजील ने लगातार दो बार विश्व कप अपने नाम किया था। इतना ही नहीं ज्यादातर टीमों को नाॅकआउट दौर तक पहुंचने के लिए भी खासा संघर्ष करना पड़ा है। पेश है एक रिपोर्ट...

ब्राजील व इटली के नाम है रेकॉर्ड
फुटबॉल विश्व कप इतिहास में दो टीमें ऐसी हैं जिन्होंने लगातार दो बार खिताब अपने नाम किया है। इटली ने 1934 व 1938 में लगातार दो बार विश्व कप पर कब्जा जमाया था, जबकि ब्राजील ने 1958 व 1962 में यह उपलिब्ध हासिल की। ब्राजील की टीम रेकॉर्ड पांच बार यह ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है। वहीं इटली की टीम चार बार चैंपियन बनी है।

दो ही टीम बढ़ पाईं क्वार्टरफाइनल से आगे
पिछले 14 विश्व कप में सिर्फ दो ही टीम ऐसी हैं जो चैंपियन बनने के बाद अगले संस्करण में क्वार्टरफाइनल से आगे बढ़ी हों। इनमें 1986 की चैंपियन अर्जेंटीना टीम 1990 में उपविजेता रही थी, जबकि ब्राजील की टीम 1994 में चैंपियन बनने के बाद 1998 में फाइनल में हार कर खिताब से चूक गई। पिछले पांच विश्व कप में से सिर्फ एक बार विजेता टीम अगले संस्करण में क्वार्टरफाइनल तक पहुंची है। पिछले तीन बार से तो टीम ग्रुप दौर से भी आगे नहीं बढ़ पाई है।

Updated on:
9 Nov 2022, 7:45 AM IST
Published on: