
फीफा वर्ल्डकप (FIFA World Cup) 2026 के राउंड ऑफ 32 में मिस्र (Egypt) ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) को हराते हुए प्री-क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। मिस्र ने पेनल्टी शूटआउट में यह मैच जीता और ऑस्ट्रेलिया का चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया। मिस्र के लिए इमाम अशूर (Emam Ashour) ने मैच के 13वें मिनट में गोल दागते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद दूसरे हाफ में 55वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया ने स्कोर बराबर कर लिया, जब मिस्र के मोहम्मद हनी (Mohamed Hany) ने आत्मघाती गोल दाग दिया। 90 मिनट पूरे होने के बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया और स्कोर बराबर रहने पर पेनल्टी शूटआउट हुआ, जिसमें मिस्र ने 4-2 से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल की।
पेनल्टी शूटआउट में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का निराशाजनक प्रदर्शन हार की वजह बना। हैरी साउटर (Harry Souttar) और लुकास हेरिंगटन (Lucas Herrington) ने पेनल्टी मिस कर दी। ऑस्ट्रेलिया ने पेनल्टी शूटआउट से पहले गोलकीपर बदलकर अनुभवी मैथ्यू रायन (Mathew Ryan) को उतारा, लेकिन यह रणनीति काम नहीं आई। रायन कोई भी पेनल्टी रोक नहीं पाए। मिस्र के लिए महमूद साबेर (Mahmoud Saber), रामी राबिया (Ramy Rabia), मोहम्मद सलाह (Mohamed Salah) और हुसाम अब्देलमजीद (Hossam Abdelmaguid) ने बिना कोई गलती किए सफलतापूर्वक पेनल्टी पर गोल दागें और अपनी टीम को प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचा दिया।
इस मैच में मिस्र ने 14 शॉट्स लगाए, तो वहीँ ऑस्ट्रेलिया ने 15 शॉट्स लगाए। मिस्र के 4 शॉट्स टारगेट पर लगे, तो ऑस्ट्रेलिया के 3 शॉट्स टारगेट पर लगे। मिस्र के पास कुल समय के 58% समय बॉल रही, तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के पास 42% समय बॉल रही। मिस्र के खिलाड़ियों ने मैच के दौरान 89% सटीकता के साथ 696 पास किए, तो वहीँ ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने 83% सटीकता के साथ 518 पास किए। मिस्र के खिलाड़ियों ने 14 फाउल किए, तो वहीँ ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने 12 फाउल किए। मिस्र को एक भी येलो कार्ड नहीं मिला, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 2 येलो कार्ड मिले। मिस्र ने 3 ऑफसाइड किए, तो ऑस्ट्रेलिया ने एक भी ऑफसाइड नहीं किया। वहीँ मिस्र को 7 कार्नर मिले, तो ऑस्ट्रेलिया को 4 कार्नर मिले।
प्री-क्वार्टरफाइनल में मिस्र, अर्जेंटीना (Argentina) और केप वर्डे (Cape Verde) के बीच होने वाले मैच की विजेता टीम के खिलाफ खेलेगा।