फुटबॉल

FIFA World Cup 2026: फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह

FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में क्वार्टरफाइनल के पहले मैच में फ्रांस ने मोरक्को को हरा दिया है। 2-0 से जीत के साथ फ्रांस इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।
2 min read
Jul 10, 2026
France defeats Morocco
फ्रांस ने मोरक्को को हराया (Photo - FIFA)

फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) 2026 के पहले क्वार्टरफाइनल मैच में फ्रांस (France) ने मोरक्को (Morocco) को हरा दिया है। फ्रांस ने यह मैच 2-0 से जीता। इस जीत के साथ फ्रांस इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है। फ्रांस के लिए उनके स्टार खिलाड़ी किलियन म्बाप्पे (Kylian Mbappé) ने मैच के 60वें मिनट में और उस्मान डेम्बेले (Ousmane Dembélé) ने 66वें मिनट में गोल दागा और अपनी टीम की जीत और सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर दिया। इस मैच में गोल के साथ ही म्बाप्पे के इस टूर्नामेंट में अब तक 8 गोल हो गए हैं।

लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है। 2018 में फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप जीता था और 2022 में फाइनल में अर्जेंटीना (Argentina) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। 2018 से पहले 1998 में फ्रांस पहली बार फीफा वर्ल्ड कप का विजेता बना था। इस साल फ्रांस की नज़र अपने तीसरे खिताब पर है।

मैच के आंकड़े

इस मैच में फ्रांस ने 22 शॉट्स लगाए, तो वहीँ मोरक्को ने 5 शॉट्स लगाए। फ्रांस के 8 शॉट्स टारगेट पर लगे, तो मोरक्को का सिर्फ 1 शॉट टारगेट पर लगा। फ्रांस के पास कुल समय के 48% समय बॉल रही, तो मोरक्को के खिलाड़ियों के पास 52% समय बॉल रही। फ्रांस के खिलाड़ियों ने मैच के दौरान 92% सटीकता के साथ 476 पास किए, तो वहीँ मोरक्को के खिलाड़ियों ने 88% सटीकता के साथ 498 पास किए। बॉल को अपने पास ज़्यादा समय तक रखने में और ज़्यादा पास करने के मामले में मोरक्को, फ्रांस से आगे रहा। फ्रांस के खिलाड़ियों ने 10 फाउल किए, तो वहीँ मोरक्को के खिलाड़ियों ने 12 फाउल किए। फ्रांस को एक भी येलो कार्ड नहीं मिला, जबकि मोरक्को को 1 येलो कार्ड मिला। फ्रांस और मोरक्को दोनों ने ही एक भी ऑफसाइड नहीं किया। फ्रांस और मोरक्को दोनों को ही 5-5 कार्नर मिले।

सेमीफाइनल में किससे होगा मुकाबला?

सेमीफाइनल में फ्रांस का मुकाबला स्पेन (Spain) और बेल्जियम (Belgium) के बीच होने वाले क्वार्टरफाइनल की विजेता टीम से होगा।

Also Read
View All