फुटबॉल

FIFA World Cup 2026: स्पेन ने ऑस्ट्रिया को रौंदा, 3-0 से हराकर प्री-क्वार्टरफाइनल का टिकट किया पक्का

FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराते हुए प्री-क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2026, 5:24 AM IST
Spain defeats Austria
स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराया (Photo - FIFA)

फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) 2026 के राउंड ऑफ 32 में स्पेन (Spain) और ऑस्ट्रिया (Austria) के बीच खेले गए मैच में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को रौंद दिया। स्पेन ने यह मैच 3-0 से जीतते हुए प्री-क्वार्टरफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। स्पेन के लिए मिकेल ओयारज़ाबल (Mikel Oyarzabal) ने दो गोल किए और पेड्रो पोरो (Pedro Porro) ने एक गोल किया।

पूरे मैच में हावी रहा स्पेन

स्पेन इस मैच में पूरी तरह से हावी रहा। पहले हाफ में 36वें मिनट में ओयारज़ाबल ने स्पेन के लिए पहला गोल दागा। वहीँ दूसरे हाफ में 66वें मिनट में पोरो ने दूसरा और फिर मैच खत्म होने से कुछ देर पहले ही 89वें मिनट में ओयारज़ाबल ने एक और गोल दागते हुए ऑस्ट्रिया की प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचने की उम्मीद को तोड़ दिया।

मैच के आंकड़े

इस मैच में स्पेन ने 22 शॉट्स लगाए, तो वहीँ ऑस्ट्रिया ने सिर्फ 5 शॉट्स लगाए। स्पेन के 10 शॉट्स टारगेट पर लगे, तो ऑस्ट्रिया का एक भी शॉट टारगेट पर नहीं लगा। स्पेन के पास कुल समय के 65% समय बॉल रही, तो ऑस्ट्रिया के खिलाड़ियों के पास 35% समय बॉल रही। स्पेन के खिलाड़ियों ने मैच के दौरान 91% सटीकता के साथ 610 पास किए, तो वहीँ ऑस्ट्रिया के खिलाड़ियों ने 83% सटीकता के साथ 329 पास किए। स्पेन के खिलाड़ियों ने 8 फाउल किए, तो वहीँ ऑस्ट्रिया के खिलाड़ियों ने 15 फाउल किए। स्पेन को एक भी येलो कार्ड नहीं मिला, जबकि ऑस्ट्रिया को 1 येलो कार्ड मिला। स्पेन ने 2 ऑफसाइड किए, तो ऑस्ट्रिया ने 5 ऑफसाइड किए। वहीँ स्पेन को 9 कॉर्नर मिले, तो ऑस्ट्रिया को एक भी कॉर्नर नहीं मिला।

16 साल बाद खिताबी इतिहास दोहराना चाहेगा स्पेन

स्पेन ने 2010 में अपना पहला और इकलौता फीफा वर्ल्ड कप जीता था। 16 साल बाद एक बार फिर स्पेन खिताबी इतिहास को दोहराना चाहेगा। इस वर्ल्ड कप में स्पेन ने अभी तक अच्छा खेल दिखाया है। ग्रुप स्टेज और नॉकआउट स्टेज में स्पेन ने अब तक 8 गोल दागे हैं, जबकि एक भी गोल नहीं खाया है। स्पेन का अटैक और डिफेंस दोनों ही मज़बूत दिख रहा है।

प्री-क्वार्टरफाइनल में किससे होगा स्पेन का आमना-सामना?

प्री-क्वार्टरफाइनल में स्पेन का आमना-सामना पुर्तगाल (Portugal) और क्रोएशिया (Croatia) के बीच होने वाले मैच की विजेता टीम से होगी।

Updated on:
12 Jul 2026, 5:24 AM IST
Published on: