फुटबॉल

FIFA 2018 : खिताबी मुकाबले में आज आमने-सामने होंगे फ्रांस, क्रोएशिया

फ्रांस की नजरें अपने दूसरे विश्व कप खिताब पर होंगी जबकि पहली बार फाइनल में पहुंची क्रोएशिया पहले खिताब के लिए उतरेगी।

2 min read
FIFA 2018 : खिताबी मुकाबले में आज आमने-सामने होंगे फ्रांस, क्रोएशिया

नई दिल्ली। फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण का फाइनल आज यहां के लुज्निकी स्टेडियम में फ्रांस और क्रोएशिया के बीच खेला जाएगा। फ्रांस की नजरें अपने दूसरे विश्व कप खिताब पर होंगी जबकि पहली बार फाइनल में पहुंची क्रोएशिया पहले खिताब के लिए उतरेगी।

घर में विश्वकप जीता था फ्रांस ने
फ्रांस 1998 में पहली बार अपने घर में खेले गए विश्व कप में फाइनल खेली थी और जीतने में सफल रही थी। इसके बाद 2006 में उसने फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन इटली से हार गई थी। हार न मानने की जिद क्रोएशिया की सबसे बड़ी ताकत है जो उसने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भी दिखाई थी। एक गोल से पीछे होने के बाद अतिरिक्त समय में मैच ले जाकर इंग्लैंड से जीत छीन ली थी।

लुका मोड्रिक पर रहेंगी निगाहें
लुका मोड्रिक की यह टीम फ्रांस को पस्त करने का माद्दा जरूर रखती है। क्रोएशिया एक संतुलित टीम है जिसकी ताकत उसकी मिडफील्ड है। क्रोएशिया ऐसी टीम नहीं है जो सिर्फ एक खिलाड़ी के दम पर खेले। उसके पास एंटे रेबिक, इवान राकिटिक, सिमे वारसाल्ज्को, इवान पेरीकिस जैसे खिलाड़ी हैं।

एमबाप्पे और ग्रीजमैन जैसे सितारे हैं फ्रांस के पास
क्रोएशिया के डिफेंस और गोलकीपर दोनों के लिए फ्रांस के आक्रामण को रोकना आसान नहीं होगा। एंटोनियो ग्रीजमैन, कीलियन एमबाप्पे, पॉल पोग्बा, एनगोलो कांते को रोकना टेढ़ी खीर है, हल्की सी चूक और ये गेंद को नेट में डाल देते हैं, लेकिन इससे भी ज्यादा मुश्किल क्रोएशिया के लिए फ्रांस के डिफेंस को तोड़ना है। फाइनल मैच के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।

टीमें :

क्रोएशिया :

गोलकीपर : डेनिजेल सुबासिक, लोवरो कालिनिक और डोमिनिक लिवाकोविक

डिफेंडर : वेद्रन कोलुर्का, डोमागोज विदा, इवान स्ट्रिनीक, डेजान लोवरेन, सिमे वसाल्जको, जोसिप पीवारिक, टिन जेडवेज, डुजे सालेटा कार

मिडफील्डर : लुका मोड्रिक, मटिओ कोवाचिक, इवान रेकिटिक, मिलान बाडेल्ज, मासेर्लो ब्राजोविक और फिलिप ब्राडेरिक

फारवर्ड : मारियो मांजुकिक, इवान पेरीसिक, निकोला कालिनीक, एंद्रेज करामारिक, मार्को पीजासा और एंटे रेबिक

फ्रांस :

गोलकीपर : लोरिस, स्टीव मन्दंदा, अल्फोन्स एरोओला।

डिफेंडर : लुकास हर्नान्डेज, प्रेसनेल किम्पेम्बे, बेंजामिन मेन्डी, बेंजामिन पावर्ड, आदिल रामी, जिब्रिल सिदीबे, सैमुअल उम्तीती, राफेल वरान।

मिडफील्डर : एनगोलो कान्ते, ब्लेस मातुइदी, स्टीवन एंजोंजी, पॉल पोग्बा, कोरेंटिन टोलिसो।

फारवर्ड : ओउस्मान डेम्बेले, नाबिल फकीर, ओलिवियर जीरू, एंटोनी ग्रीजमैन, थॉमस लेमार, कीलियन एम्बाप्पे, फ्लोरियन थौविन।

Published on:
15 Jul 2018 11:51 am
Also Read
View All