फुटबॉल

ISL : एआईएफएफ ने पुणे सिटी के कोच को निलंबित किया

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रेंचाइजी एफसी पुणे सिटी के मुख्य कोच रांको पोपोविक को निलंबित कर दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Mar 2018, 7:31 PM IST
IFF suspended pune city coach

नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबाल संघ (एआईएफएफ) की अनुशासनात्मक समिति ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रेंचाइजी एफसी पुणे सिटी के मुख्य कोच रांको पोपोविक को निलंबित कर दिया है। पोपोविक को शुक्रवार को तुरंत प्रभाव से जांच पूरी होने तक के लिए निलंबित कर दिया गया है।

एआईएफएफ ने दिए निलंबन के आदेश
एआईएफएफ की अनुशासनात्मक समिति के चेयरमैन उषानाथ बनर्जी ने पोपोविक द्वारा रैफरी और मैच अधिकारियों के लिए सार्वजनिक रूप से दिए गए बयानों को देखा और इसके बाद निलंबन का आदेश दिया।

अधिकारियों का अपमान करने और उन्हें अपशब्द कहने का दोषी
बनर्जी ने कहा, "रैफरी और मैच अधिकारियों के फैसले के खिलाफ दिए गए बयानों को देखते हुए प्रथमदृश्या यह सामने आता है कि यह नियमों का उल्लंघन है।" पोपोविक को पहले भी मैच अधिकारियों का अपमान करने और उन्हें अपशब्द कहने का दोषी पाया गया था और इसके तहत उन पर कार्रवाई हुई थी।

जवाब देने के लिए शुक्रवार तक का दिन दिया
एआईएफएफ ने कहा, "लेकिन, इस सबके बाद भी उन्होंने अपने खराब रवैये को नहीं छोड़ा और यह अनुचित आचरण का तीसरा उदाहरण है।" पोपोविक को उनके इस रवैये के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और उन्हें इसका जवाब देने के लिए शुक्रवार तक का दिन दिया गया है। उन्हें 16 मार्च को नई दिल्ली में एआईएफएफ के मुख्यालय में समिति के समक्ष पेश होना होगा।

Published on: