फुटबॉल

मोहन बागान के अधिकारियों ने दिया इस्तीफा

मोहना बागान क्लब के सहायक सचिव बोस और निदेशक तथा वित्त सचिव दत्ता ने सोमवार दोपहर को अपने पद से इस्तीफा दिया
2 min read
• •
Updated: 12 Mar 2018, 9:00 PM IST
indian football team,Indian footballer,Indian football club,football india,Mohan Bagan vs Bhawanipur,

नई दिल्ली। देश के दिग्गज क्लब मोहना बागान के अधिकारी देबाशीश दत्ता और श्रीजॉय बोस ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने क्लब के सचिव अंजन मित्रा पर सहयोग न करने का कथित आरोप लगाया है। क्लब के सहायक सचिव बोस और निदेशक तथा वित्त सचिव दत्ता ने सोमवार दोपहर को अपने पद से इस्तीफा दिया और फिर कलकत्ता के खले पत्रकार संघ में एक संवाददाता सम्मेलन बुलाकर अपने फैसल की घोषणा की।

रात में लिया गया फैसला नहीं
बोस ने संवाददाताओं से कहा, "यह एक रात में लिया गया फैसला नहीं है। हम इस बारे में चार वर्षो से सोच रहे थे। हमें समाधान नहीं मिला और स्थिति अधिक खराब हो गई। यह फैसला अत्यावश्यक था।" यह पूछे जाने पर कि क्या आपके इस निर्णय खिलाड़ी प्रभावित नहीं होंगें क्योंकि कुछ दिनों में सुपर कप भी शुरू हो रहा है। इस पर दत्ता ने कहा, "कोच शंकरलाल चक्रवर्ती के साथ टीम सुरक्षित हाथों में है।"

खिलाड़यों की संख्या को कम करके 25 कर दिया
दत्ता ने कहा, "हमनें टीम में खिलाड़यों की संख्या को कम करके 25 कर दिया है और वह प्रशिक्षण करने के लिए 19 मार्च को भुवनेश्वर के लिए रवाना होंगे। उनके पास (अंजन मित्रा और उनके अधिकारियों) अगले सत्र के लिए चैंपियन टीम बनाने का बहुत समय होगा।" हालांकि, मित्रा ने कहा कि उन्हें लिखित में अभी तक कुछ प्राप्त नहीं हुआ इसलिए वह इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दे सकते। मित्रा ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "मुझे कोई पत्र नहीं मिला है। मैंने सुना कि उन्होंने संवाददाता सम्मेलन बुलाकर अपने इस्तीफे की घोषण कर दी है।"

सुपर कप का अंतिम दौर 31 मार्च से खेला जाएगा
वहीं बात की जाए सुपर कप की तो पहले संस्करण के अंतिम दौर के मैच 31 मार्च से भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसकी घोषणा सोमवार को यहां अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) द्वारा आयोजित किए गए टूर्नामेंट के ड्रा के बाद की गई। इस नॉकआउट फॉरमेट के टूर्नामेंट का फाइनल 20 अप्रैल 2018 को आईजोल में खेला जाएगा। बेंगलुरू एफसी और आईजोल एफसी इस बार एफसी कप में भी हिस्सा ले रहे हैं, जिसके कारण क्वाटर्र फाइनल मैचों की घोषणा बाद भी की जाएगी।

Published on: