
Lionel Messi Breaks Giego Maradona Record: फीफा वर्ल्डकप 2026 में अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी ने एक और बड़ा कारनामा अपने नाम कर लिया है। उन्होंने अपने ही देश के पूर्व महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। केप वर्डे के खिलाफ मेसी ने एक शानदार गोल किया और इस गोल की बदौलत अर्जेंटीना ने 3-2 से जीत हासिल की।
मेसी ने फीफा विश्वकप के इतिहास में सबसे ज्यादा असिस्ट का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड अर्जेंटीना के ही पूर्व खिलाड़ी डिएगो माराडोना के नाम था। मेसी ने पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मेसी वर्ल्ड कप में अब कुल 9 असिस्ट कर चुके हैं, जबकि माराडोना ने अपने करियर के दौरान विश्वकप में 8 असिस्ट किए। मेसी इसके साथ ही टूर्नामेंट के इतिहास में लगातार आठ मुकाबलों में गोल करने वाले भी पहले खिलाड़ी बने।
अर्जेंटीना के कप्तान ने केप वर्डे के खिलाफ मैच का पहला गोल किया। उन्होंने 29वें मिनट में लिसेंड्रो मार्टिनेज से मिले बेहतरीन पास को गोल में तब्दील किया। यह मेसी का विश्व कप में 20वां गोल रहा। फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड पहले ही मेसी अपने नाम कर चुके हैं। मेसी दो विश्व कप में 7 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। मेसी फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर मौजूद हैं। मेसी को कड़ी टक्कर फ्रांस के किलियन एम्बापे से मिल रही है, जो 6 गोल कर चुके हैं।
मेसी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना को केप वर्डे के खिलाफ कड़े संघर्ष के बाद जीत नसीब हुई। 90 मिनट तक स्कोर 2-2 की बराबरी पर था। हालांकि, अतिरिक्त समय में काबो वर्डे के खिलाड़ी डिने बोर्गस मेसी के एक शॉट को क्लियर करने के प्रयास में अपना ही गोल कर बैठे। यह गोल निर्णायक साबित हुआ, जिसके बूते अर्जेंटीना मुकाबले को 3-2 से अपने नाम करने में सफल रही।
| रैंक | खिलाड़ी | देश | असिस्ट |
|---|---|---|---|
| 1 | लियोनल मेसी | अर्जेंटीना | 9 |
| 2 | डिएगो माराडोना | अर्जेंटीना | 8 |
| 3 | पियरे लिटबार्स्की | जर्मनी | 7 |
| 4 | ग्रेज़गोर्ज़ लाटो | पोलैंड | 7 |
| 5 | पेले | ब्राज़ील | 6 |
| 6 | डेविड बेकहम | इंग्लैंड | 6 |
| 7 | थॉमस मुलर | जर्मनी | 6 |