4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIFA World Cup 2026 में प्री क्वार्टरफाइनल की सभी 16 टीमें तय, कोलंबिया की जीत के साथ खत्म हुए राउंड ऑफ 32 के मुकाबले

Round of 16 Schedule: FIFA World Cup 2026 के प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले तय हो चुके हैं, जो आज रात से 8 जुलाई के बीच खेले जाएंगे।
2 min read
Google source verification
FIFA World Cup 2026, Round of 16

कोलंबिया ने बनाई अंतिम 16 में जगह (फोटो- FIFA)

FIFA World Cup 2026 Round of 16 Teams: फीफा वर्ल्डकप 2026 में राउंड ऑफ 16 (प्री-क्वार्टर फाइनल) की सभी टीमें कन्फर्म हो चुकी हैं। राउंड ऑफ 32 के आखिरी मुकाबले में कोलंबिया ने घाना को 1-0 से हराकर शानदार जीत के साथ अगले दौर में जगह पक्की कर ली। इस मुकाबले में कोलंबिया को पहली सफलता 14वें मिनट में मिली, जब जॉन एरियास ने गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद दोनों टीमें लगातार गोल करने के लिए संघर्ष करती रहीं, लेकिन किसी भी टीम को सफलता नहीं मिली।

स्विट्जरलैंड से अगला मुकाबला

कैन्सस सिटी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जीत के साथ कोलंबिया ने राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली, जहां अब उसका सामना स्विट्जरलैंड से होगा। स्विट्जरलैंड ने अल्जीरिया को 2-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।

इस मुकाबले के बाद अब राउंड ऑफ 16 की सभी टीमें तय हो चुकी हैं। इनमें मिस्र, अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड, कोलंबिया, इंग्लैंड, मेक्सिको, नॉर्वे, ब्राज़ील, पुर्तगाल, स्पेन, बेल्जियम, उज़्बेकिस्तान, पराग्वे, फ्रांस, कनाडा और मोरक्को शामिल हैं।

राउंड ऑफ 16 का पहला मुकाबला कनाडा और मोरक्को के बीच आज रात भारतीय समयानुसार 10:30 बजे खेला जाएगा। इसके बाद दूसरे मुकाबले में पराग्वे और फ्रांस की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 2:30 बजे शुरू होगा।

राउंड ऑफ 32 की समाप्ति के बाद सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में लियोनेल मेसी सबसे आगे हैं। उन्होंने अब तक सात गोल किए हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे छह गोल के साथ मौजूद हैं, जबकि नॉर्वे के एरलिंग हालैंड पांच गोल कर चुके हैं।

माइकल ओलिसे के नाम सबसे ज्यादा असिस्ट

सबसे ज्यादा असिस्ट करने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो फ्रांस के माइकल ओलिसे ने पांच असिस्ट किए हैं। वहीं, ब्राज़ील के ब्रूनो गिमारेस और इस्कान्दर इस्माइलोव तीन-तीन असिस्ट कर चुके हैं।

राउंड ऑफ 16 का पूरा शेड्यूल

तारीखसमय (IST)मुकाबला
4 जुलाई 2026 (शनिवार)10:30 PMकनाडा vs मोरक्को
5 जुलाई 2026 (रविवार)2:30 AMपैराग्वे vs फ्रांस
6 जुलाई 2026 (सोमवार)1:30 AMब्राज़ील vs नॉर्वे
6 जुलाई 2026 (सोमवार)5:30 AMमेक्सिको vs इंग्लैंड
7 जुलाई 2026 (मंगलवार)12:30 AMपुर्तगाल vs स्पेन
7 जुलाई 2026 (मंगलवार)5:30 AMअमेरिका vs बेल्जियम
8 जुलाई 2026 (बुधवार)9:30 PMअर्जेंटीना vs मिस्र
8 जुलाई 2026 (बुधवार)1:30 AMस्विट्जरलैंड vs कोलंबिया