फुटबॉल

लियोनेल मेसी ने अचानक अंतरराष्‍ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास, फैंस के लिए लिखा भावुक संदेश

Lionel Messi retirement: लियोनेल मेसी ने करीब तीन हफ्ते पहले पिता की मौत के बाद फुटबॉल से दूरी बना ली थी, जिसके बाद कयासों का दौर शुरू हो गया था। लेकिन, अब अचानक मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्‍होंने अपनी इंस्टा पोस्ट में लिखा कि ये फैसला बेहद मुश्किल है।
2 min read
Aug 31, 2026
Lionel Messi
दुनिया के सर्वकालिक महान फुटबॉलर में शामिल लियोनेल मेसी (Photo Credit - IANS)

Lionel Messi retirement announcement: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने अचानक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है। उनके नेतृत्‍व में अर्जेंटीना की 2022 में फुटबॉल वर्ल्ड कप विजेता बनी थी। वहीं, इस बार उनकी ही अगुवाई में टीम ने फाइनल खेला था। बता दें कि करीब तीन हफ्ते पहले उनके पिता की मौत हो गई थी, जिसके बाद उन्‍होंने फुटबॉल से दूरी बना ली थी। उसके बाद से उनके रिटायरमेंट के कयास लगाए जाने लगे थे। अब अंतत: 39 साल की उम्र में मेसी ने अपने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल करियर को अलविदा कह दिया है। अपने संन्यास का ऐलान करते हुए मेसी ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट में लिखा कि यह एक ऐसा निर्णय है, जिसको लेकर उन्हें बहुत दुख हो रहा है।

'अब सही समय आ गया है'

लियोनेल मेसी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पोस्‍ट में लिखा कि ये एक ऐसा निर्णय है, जिससे मुझे दुख हुआ और अब भी बहुत दुख होता है। लेकिन, मुझे पता है कि अब सही समय आ गया है। मैंने हमेशा अपना सब कुछ दिया। न सिर्फ इन कुछ सालों में, बल्कि जब हमने सब कुछ जीता उससे पहले भी। मैंने हमेशा इस जर्सी के लिए संघर्ष किया और मैदान पर अपना सब कुछ झोंक दिया, ताकि आपको खुशी दे सकूं और फुटबॉल के माध्‍यम से अर्जेंटीना का होने पर गर्व महसूस करा सकूं।

207 मैचों में अर्जेंटीना के लिए किए 125 गोल

बता दें कि मेसी की कप्तानी में ही अर्जेंटीना ने दोहा में पेनल्टी शूटआउट में फ़्रांस को फाइनल में हराकर 2022 का फीफा वर्ल्ड कप जीता था। लेकिन, बदकिस्‍मती से अर्जेंटीना की टीम 2026 के फाइनल में स्पेन का तोड़ नहीं ढूंढ सकी और 1-0 से हार गई। मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 207 मैचों में 125 गोल किए। उन्‍होंने संन्यास की घोषणा करते हुए यह भी कहा कि उन्हें मैदान पर फैंस से मिला सपोर्ट बेहद याद आएगा।

पिता की निधन के बाद दिए थे रिटायरमेंट के संकेत

बता दें कि इसी महीने के दूसरे हफ्ते में मेसी के पिता जॉर्ज का निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद मेसी ने कहा था कि उन्हें और ज्‍यादा समय तक किसी भी तरह का फुटबॉल खेलने को लेकर संदेह है। इस तरह उन्‍होंने पहले ही साफ रिटायरमेंट के साफ संकेत दे दिए थे।

Updated on:
31 Aug 2026 09:45 pm
Published on:
31 Aug 2026 09:27 pm