फुटबॉल

FIFA World Cup 2026: Kylian Mbappe को पीछे छोड़ Golden Boot की रेस में Lionel Messi निकले आगे, देखें टॉप 5 में कौन-कौन शामिल

FIFA World Cup 2026 Record: केप वर्डे के खिलाफ अर्जेंटीना की ओर से पहला गोल लियोनल मेसी ने किया और इस स्कोर की बदौलत वह लगातार 8 वर्ल्डकप मुकाबलों में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए।
2 min read
Jul 04, 2026
Lionel Messi
गोल के बाद जश्न मनाते लियोनल मेसी (फोटो- IANS)

Golden Boot Race in FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्डकप 2026 में केप वर्डे के खिलाफ अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी ने पहला गोल करते ही रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। वह लगातार आठ फीफा वर्ल्ड कप मुकाबलों में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। साथ ही, वह फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 30 मैच खेलने वाले फुटबॉल इतिहास के पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इसके अलावा, उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 20 गोल करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

इस टूर्नामेंट में 7 गोल मेसी के नाम

मेसी इस वर्ल्डकप में सात गोल कर चुके हैं और अब फ्रांस के किलियन एम्बापे को पछाड़कर गोल्डन बूट (FIFA World Cup 2026 Golden Boot Race) की रेस में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। मेसी ने सात मैचों में सात गोल किए हैं, जबकि उनके नाम कोई असिस्ट नहीं है। वहीं, दूसरे स्थान पर मौजूद किलियन एम्बापे ने सात मैचों में छह गोल और दो असिस्ट किए हैं।

नॉर्वे के एरलिंग हालैंड पांच गोल के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि इंग्लैंड के हैरी केन ने भी पांच गोल किए हैं। फ्रांस के उस्मान डेम्बेले सात मैचों में चार गोल और दो असिस्ट के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

राउंड ऑफ 32 के मैच पूरे

आपको बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 के सभी मुकाबले पूरे हो चुके हैं। अब राउंड ऑफ 16 के मुकाबले आज रात भारतीय समयानुसार शुरू होंगे। पहले मैच में कनाडा का सामना मोरक्को से होगा, जबकि दूसरे मुकाबले में सुबह पराग्वे की भिड़ंत फ्रांस से होगी।

ऐसे में अगले 24 घंटे में गोल्डन बूट की रेस फिर बदल सकती है। अगर किलियन एम्बाप्पे एक भी गोल कर देते हैं, तो वह मेसी से आगे निकल जाएंगे, क्योंकि उनके नाम दो असिस्ट भी हैं। वहीं, अर्जेंटीना का सामना मंगलवार को भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे मिस्र से होगा, जहां मेसी एक बार फिर मैदान पर उतरेंगे।

फीफा वर्ल्डकप 2026 में गोल्डन बूट की रेस

रैंकखिलाड़ीटीममैचगोलअसिस्ट
1लियोनल मेसीअर्जेंटीना770
2किलियन एम्बापेफ्रांस762
3एरलिंग हालांडनॉर्वे650
4हैरी केनइंग्लैंड650
5उस्मान डेम्बेलेफ्रांस742
6मिकेल ओयारज़ाबालस्पेन641
7विनीसियस जूनियरब्राज़ील641
8इस्माइला सारसेनेगल641
9डेनिज़ उंडावजर्मनी532
10जोहान मंज़ाम्बीस्विट्जरलैंड532
Updated on:
04 Jul 2026 08:12 am
Published on:
04 Jul 2026 08:03 am