फुटबॉल

Liverpool 30 बाद बना English Premier League Champion, दर्शकों ने तोड़ा सोशल डिस्टेंसिंग का नियम

Liverpool को यह खिताब 30 साल बाद मिला है। बता दें कि लिवरपूल ने पिछली बार यह खिताब 1989-90 में जीता था।
2 min read
• •
Updated: 26 Jun 2020, 4:57 PM IST
Liverpool captured title for 19th time
Liverpool captured title for 19th time

लंदन : चेल्सिया (Chelsea FC) ने जैसे ही मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब (Manchester city FC) को 2-1 से हराया लिवरपूल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (English Premier League Champion) का खिताब जीत लिया। (Liverpool FC) को यह खिताब 30 साल बाद मिला है। बता दें कि लिवरपूल ने पिछली बार यह खिताब 1989-90 में जीता था। बता दें कि लिवरपूल का यह 19वां इंग्लिश प्रीमियर लीग का खिताब है। वह सबसे ज्यादा इंग्लिश प्रीमियर लीग जीतने वाली दूसरी टीम है। उससे ज्यादा खिताब सिर्फ मैनचेस्टर यूनाइटेड ने जीता है। उसने 20 बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया है।

मैनेजर जर्गेन क्लॉप को श्रेय

लिवरपूल की कामयाबी का श्रेय क्लब के मैनेजर जर्गेन क्लॉप को दिया जा रहा है। उनकी अगुवाई में टीम पिछले साल भी फाइनल में पहुंची थी। बता दें कि लिवरपूल ने सात मैच शेष रहते ही खिताब पर कब्जा कर लिया है। यह लीग के इतिहास में रिकॉर्ड है। इससे पहले मैनचेस्टर यूनाइटेड ने 1907-08 में पांच मैच बाकी रहते खिताब पर कब्जा जमा लिया था। लिवरपूल के मैनेजर जर्गेन क्लॉप ने इस खिताबी जीत पर कहा कि उनके लिए यह बहुत बड़ा क्षण है। इस खिताबी जीत से वह बेहद खुश हैं।

लिवरपूल दूसरे स्थान की टीम से काफी आगे

बता दें कि अंकतालिका में लिवरपूल की टीम न सिर्फ शीर्ष पर है, बल्कि अब 31 मैचों में 86 अंक हासिल कर दूसरे नंबर की टीम से बहुत आगे है। बता दें कि दूसरे स्थान पर मैनचेस्टर सिटी है और इतने ही मैचों में उसके 63 अंक है। इन दोनों के बीच 23 अंकों का फासला है और सात दौर मे मैच में अब मैनचेस्टर इसे पाट नहीं पाएगी। तीसरे स्थान पर चेल्सिया की टीम काबिज है। उसके 54 अंक हैं। वहीं चौथे और पांचवें स्थान पर लिस्टर सिटी और मैनचेस्टर यूनाइटेड हैं।

दर्शकों ने तोड़ा सोशल डिस्टेंसिंग नियम

बता दें कि लिवरपूल ने ऐसे समय में यह खिताब जीता है, जब कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण लीग लगभग तीन महीने तक लीग ठप पड़ी रही थी। इसके बाद दोबारा शुरू हुआ यह लीग खाली स्टेडियम में किया जा रहा है। कुछ दर्शक स्टेडियम के बाहर खड़े थे। इस जीत के बाद उसके प्रशंसक इतने उत्साहित हो गए कि कोरोना काल में बनाए गए सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल नहीं रखा। स्टैमफोर्ड ब्रिज पर जैसे ही मैच खत्म होने की सीटी बजी, यह दर्जनभर दर्शकों की संख्या सैकड़ों में पहुंच गई और उन्होंने आतिशबाजी कर लिवरपूल की जीत का जश्न मनाया।

Updated on:
26 Jun 2020, 4:57 PM IST
Published on: