फुटबॉल

फीफा विश्व कप: आपसी झगड़े में अलग-थलग पड़े रोनाल्डो, टीम के खिलाडिय़ों ने ही नहीं दिया साथ

FIFA World Cupपिस गई टीम, फुटबॉल विश्वकप से पुर्तगाल के बाहर होने की सामने आई वजहें, अपनों से विवाद से हारे रोनाल्डो, साथियों ने दिखाई बेरुखी
2 min read
Jul 08, 2026
Ronaldo isolated following internal disputes at the FIFA World Cup
Cristiano Ronaldo अपनी मंगेतर जॉर्जिना रोड्रिगेज़ के साथ। (फोटो सोर्स: IANS)

Ronaldo- पुर्तगाल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की विश्व कप से आंसुओं के साथ विदाई हुई। स्पेन के खिलाफ 0-1 से मिली हार के साथ ही उनकी टीम विश्वकप से बाहर हो गई। इस हार से पुर्तगाल के प्रशंसक मायूस हैं। रोनाल्डो को दुखी होकर रोते हुए देखना भी उनकी निराशा बढ़ा रहा है। इस महत्वपूर्ण मैच में वे एक भी गोल नहीं कर सके थे। पुर्तगाल की हार की परतें धीरे धीरे खुल रहीं हैं। सबसे अहम वजह रही टीम के आपसी झगड़े। रोनाल्डो अपने साथियों को प्रेरित नहीं कर सके और खुद भी अलग-थलग पड़ गए थे। टीम के खिलाडिय़ों ने भी उनका साथ नहीं दिया। रोनाल्डो के साथ टीम साथियों के असहयोग को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज है। खिलाडिय़ों के बीच पासिंग नहीं होने से गोल के मौके नहीं बन सके।

फीफा फुटबॉल विश्व कप से रोनाल्डो की ऐसी दुखद विदाई की शायद ही किसी ने कल्पना की थी। उनकी आंखों में आंसुओं का सैलाब से उमड़ पड़ा था। पुर्तगाल और रोनाल्डो के प्रशंसक अभी तक सदमे में हैं।

आपसी विवादों से प्रभावित हुआ प्रदर्शन

विश्वकप में पुर्तगाल की टीम में कुछ भी ठीक नहीं रहा। टीम के खिलाडिय़ों में आपसी मतभेद की खबरें आम थीं। ड्रेसिंगरूम के तनाव के कारण मैदान पर प्लेयर्स का प्रदर्शन प्रभावित हुआ। कप्तान के तौर पर भी रोनाल्डो टीम को एकजुट रखने में विफल रहे। साथियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला।https://x.com/FIFAWorldCup/status/2074663635260260503

ब्रूनो फर्नांडेज, वितिन्हा व जोआ नेवास ने खुद गोल करने का प्रयास किया

टीम साथियों में विवाद का असर मैदान पर दिखा, जहां खिलाडिय़ों के बीच पासिंग ही नहीं हो सकी और इस कारण गोल के मौके नहीं बन सके। रोनाल्डो को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज है। स्टार खिलाड़ी ब्रूनो फर्नांडेज, वितिन्हा व जोआ नेवास ने खुद गोल करने का प्रयास किया लेकिन रोनाल्डो को पास नहीं दिया।

खेल पर वर्चस्व स्थापित नहीं कर सके

स्पेन के खिलाफ मैच में रोनाल्डो, खेल पर वर्चस्व स्थापित नहीं कर सके। पूरे मैच में रोनाल्डोे ने सिर्फ 19 बार गेंद को टच किया। रोनाल्डो ने पहले हाफ में 12 व दूसरे हाफ में 7 बार गेंद को छुआ।

रोनाल्डो के साथ ऐसा क्यों किया?

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान वायने रुनी ने कहा कि मिडफील्डरों ने विपक्षी टीम के बॉक्स के अंदर रोनाल्डो को सटीक क्रॉस और पास नहीं दिए। उन्होंने कहा कि ये समझ से परे है कि साथी खिलाडिय़ों ने रोनाल्डो के साथ ऐसा क्यों किया?

Updated on:
08 Jul 2026 06:58 am
Published on:
08 Jul 2026 06:57 am