अमेजन अपने यूजर्स के लिए जीवन बीमा सेवा शुरू करने जा रहा है। कंपनी ने इसके लिए इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट से बीमा बेचने की इजाजत मांगी है।
नई दिल्ली: ई-कॉमर्स साइट Amazon हर दिन अपने साइट के लिए कुछ नया कर रहा है। फिर वो डेबिट कार्ड के तहत EMI से प्रोडक्ट लेना हो या हिंदी सेवा देना हो। इस बीच एक बार फिर कंपनी अपने यूजर्स के लिए जीवन बीमा सेवा शुरू करने जा रहा है। अमेजन ने इसके लिए इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट से भारत में जीवन व जनरल बीमा बेचने की इजाजत मांगी है। हालांकि अभी इसकी इजाजत नहीं मिल पायी है।
बता दें Amazon ही नहीं Flipkart ने भी रेगुलेटर से जीवन और जनरल इंश्योरेंस कवर के लिए अप्रूवल मांगा है। इस बात की जानकारी अमेजन के प्रवक्ता ने ब्लूमबर्ग को इमेज के जरिए दी है। ब्लूमबर्ग का कहना है कि भारत में प्राइवेट कंपनियों की हिस्सेदारी 48 फीसदी है। जानकारी के मुताबिक भारत में 2017 में इंश्योरेंस कराने वालों की संख्या 3.7 फीसदी बढ़ी है, जबकि साल 2001 में यह संख्या 2.71 फीसदी थी।
गौरतलब है कि दीवाली के मौके पर अमेजन हिन्दी वेबसाइट लॉन्च करने जा रहा है। अगर आप अमेजन ऐप यूज करते हैं और हिंदी साइट यूज करना चाहते हैं तो अमेजन ऐप में ऊपर बाईं ओर बने मेन्यू टैब में जाएं और वहां पर हिंदी भाषा चुनें। फिलहाल हिंदी भाषा को लेकर काम चल रहा है और इस काम के लिए कंपनी ने अपनी टीम में भाषा विशेषज्ञों और अनुवादकों को शामिल किया है। बता दें कि ग्राहकों को सर्च फीचर और डिलिवरी अड्रेस अंग्रेजी में ही लिखना पड़ेगा। बता दें कि इस साल अमेजन ने अपने साइट पर कई बदलाव किए हैं, जिसमें डेबिट कार्ड के जरिए EMI के तहत प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं और क्रेडिट कार्ड के न होने की दिक्कत से बच सकते हैं।