गैजेट

अब स्मार्टवॉच पहनने का सपना होगा पूरा, Ambrane ने सबसे सस्ती वॉच को किया लॉन्च

नई Wise Eon स्मार्टवॉच में वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए डायलर, माइक्रोफोन और स्पीकर मिलते हैं दिए गए हैं।

2 min read
May 10, 2022

अगर आप एक सस्ती स्मार्टवॉच खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए Ambrane ने अपनी नई Wise Eon स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Ambrane ने इस स्मार्टवॉच को बेहद किफायती दाम में उतारा है और इसमें उन सभी जरूरी फीचर्स को शामिल किया है जो अपे डेली यूज़ के लिए परफेक्ट होंगे। नई Wise Eon स्मार्टवॉच में वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए डायलर, माइक्रोफोन और स्पीकर मिलते हैं दिए गए हैं। इस स्मार्टवॉच को 1999 रुपये में लॉन्च किया गया है। आप इसे Flipkart से खरीद सकते हैं। अब इस कीमत में ग्राहकों को क्या कुछ फीचर्स मिल रहे हैं आइये जानते हैं।

Ambrane Wise Eon स्मार्टवॉच में 1.69 इंच का Cube शेप का टच डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 450 Nits ब्राइटनेस और 240×280 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ आत है। इस स्मार्टवॉच में एक क्यूब डायल दिया गया है जिसकी वजह से इसे मेल और फीमेल आराम से यूज़ कर सकते हैं। Ambrane Wise Eon स्मार्टवॉच में 3 प्री-इंस्टॉल गेम्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें अलार्म, स्टॉपवॉच, रिमोट कैमरा, म्यूजिक प्लेयर, और अलर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गये हैं।

Wise Eon स्मार्टवॉच में हेल्थ को ध्यान में रखते हुए भी फीचर्स दिए हैं , इसमें SpO2 सेंसर, ब्लड प्रेशर ट्रैकिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, ब्रीदिंग ट्रेनिंग और कैलोरी ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 60 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिल मिलते हैं। इस स्मार्टवॉच को आप बिंदास यूज़ कर सकते हैं क्योंकि यह IP68 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आती है। यह स्मार्टवॉच एक बार चार्ज करने पर 10 दिन तक चल सकती है ऐसा कंपनी ने दावा किया है।

नई Wise Eon स्मार्टवॉच में में एक माइक्रोफोन और स्पीकर दिया है,इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग का भी फीचर मिलता है। साथ ही इसमें इनबिल्ट डायलर भी दिया गया है। यूजर्स इस स्मार्टवॉच के जरिए वॉयस असिस्टेंट को कमांड भी दे सकते हैं। इसमें 100 से अधिक क्लाउड बेस्ड वॉच फेस शामिल हैं। इतना ही नहीं यूजर अपनी चॉइस के हिसाब से वॉलपेपर सिलेक्ट कर सकते हैं।

Published on:
10 May 2022 11:30 pm
Also Read
View All