गैजेट

Google Chrome: अब बिना पासवर्ड कर सकेंगे login, एंड्रॉयड यूजर्स की आई मौज

  गूगल (Google) ने अपने क्रोम (Chrome) यूजर्स के लिए नया अपडेट Passkey फीचर पेश किया है। इस फीचर की मदद से बिना पासवर्ड डाले ही किसी भी वेबसाइट पर login कर सकेंगे। इतना ही नहीं Passkey फीचर के जरिये यूजर्स गूगल क्रोम और एंड्रॉयड डिवाइस में पिन के अलावा बायोमेट्रिक यानी फिंगरप्रिंट या फेस आईडी से भी लॉगिन कर पायेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Dec 2022, 2:37 PM IST
google_passkey.jpg

Google Passkey: गूगल(Google) ने अपने क्रोम (Chrome) यूजर्स के लिए नया अपडेट Passkey फीचर पेश किया है। इस फीचर की मदद से बिना पासवर्ड डाले ही किसी भी वेबसाइट पर login कर सकेंगे। इतना ही नहीं Passkey फीचर के जरिये यूजर्स गूगल क्रोम और एंड्रॉयड डिवाइस में पिन के अलावा बायोमेट्रिक यानी फिंगरप्रिंट या फेस आईडी से भी लॉगिन कर पायेंगे। खास बात ये है कि इसका यूज़ किसी भी वेबसाइट और एप में किया जा सकेगा।एंड्रॉयड क्रोम (Android Chrome) पर Passkey को गूगल पासवर्ड मैनेजर में स्टोर किया जाता है। इस Passkey को यूजर्स के एंड्रॉयड डिवाइस पर सिंक करता रहता है जिस पर सेम गूगल अकाउंट को लॉगिन किया गया है। नया Passkey फीचर क्रोम डेस्कटॉप के साथ मोबाइल पर भी काम करता है।

आखिर क्या है ये Passkey?

Passkey एक यूनिक डिजिटल आइडेंटिटी है जो आपके डिवाइस पर स्टोर रह सकता है। यह आपके डिवाइस में यूएसबी सिक्योरिटी की तरह रह सकता है और इसकी मदद से लॉगिन या एक्सेस आसानी से करने की सहूलियत मिलती है। Passkey फीचर पासवर्ड से ज्याद सेफ और इजी है। यह बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए टच आईडी या फेस आईडी का उपयोग करता है।
यह भी पढ़ें: OnePlus ने दो नए मॉनिटर भारत में किये लॉन्च, जानिए क्या है इनमें खास और कितनी है कीमत


इस फीचर की मदद से यूजर्स अन्य डिवाइस में भी वेबसाइटों या एप को सेफ्टी से साइन-इन कर सकते हैं। यानी कि आपको अन्य डिवाइस में लॉगिन करने के लिए अपने ओरिजनल पासवर्ड को डालने की जरूरत नहीं होती। आपको बता दें कि iPhone में पहले से है Passkey की सुविधा मिलती है।

Published on: