गैजेट

बिना बिजली के चलती हैं ये खास LED लाइट्स, कीमत 500 रुपये से भी कम

यहां हम आपको 500 रुपये से भी कम कीमत में आने वाली बेस्ट LED Solar Lights के बारे में जानकारी दे रहे हैं जोकि आपके घर और ऑफिस के किये बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती हैं
2 min read
• •
Updated: 30 Aug 2022, 10:55 AM IST
best_led_solar_lights.jpg
Best LED Solar Lights

घर के अंदर तो हम काफी लाइट्स का इस्तेमाल करते ही हैं, लेकिन कई बार घर के बाहर जैसे कि गार्डन, गैराज या बैकयार्ड जैसी जगह पर हम लाइट लगाना भूल जाते हैं जिसके कई कारण हो सकते हैं। इन सभी जगहों के लिए सोलर लाइट एक बहुत अच्छा ऑप्शन बन सकती है। सोलर लाइट की मदद से आपका बजली का बिल भी नहीं आयेगा और आपके घर के बाहर के एरिया पर अच्छी रोशनी भी हो जाएगी। हम आपको ऐसे ही कुछ सोलर लाइट के मॉडल्स बता रहें हैं, जो आपकी पसंद बन सकते हैं।


Qozweid LED Solar Light

LED सोलर लाइट में Qozweid ब्रांड एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है जिसमें आपको 3 मोड के ऑप्शंस मिल जाते है। इन तीनों मोड्स में तेज़, मीडियम और डिम रोशनी शामिल है जो ऑटोमैटिक बंद भी होती है। इसके साथ ही आपको रिमोट कण्ट्रोल की सुविधा भी मिलती है,जिसमें ऑन/ऑफ के साथ कई और फीचर्स भी मिल जाते हैं। यह सोलर लाइट गेराज, गेट, बगीचे, पोर्च और एन्ट्री गेट पर लगाने के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। इसके अलावा यह वॉटर रेसिस्टेंट भी आती है। वाइट कलर में मौजूद इस मॉडल को आप ऑनलाइन 498 रुपये की कीमत पर आसानी से ख़रीद सकते हैं।

Nubilous LED Solar Light

अब आपको Nubilous ब्रांड की सोलर लाइट के बारें में जानकरी देते हैं जो आपको हाई क्वालिटी एबीएस से बनी हुई मिलेगी। इस प्रोडक्ट को आप चार अलग़ तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं,और साथ ही आपको तीन अलग मोड की सुविधा भी मिल जाती है। यह मॉडल वॉटर और हीट रेसिस्टेंट है जिससे आप इसे ओपन एरिया में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा यह घर, गार्डन, फ्रंट डोर, बैक यार्ड, गैरेज के लिए अच्छा मॉडल साबित हो सकती है। इसमें लगे मोशन सेंसर किसी के आने पर अपने आप ही लाइट ऑन और चले जाने पर ऑटोमेटिकली लाइट ऑफ करते हैं। इस प्रोडक्ट की ऑनलाइन कीमत 349 रुपये है।

OnTech LED Solar Light

एबीएस प्लास्टिक से बना ऑनटेक ब्रांड की सोलर लाइट भी देख सकते हैं, जो वॉल मॉउंटिंग डिज़ाइन के साथ आती है। यह प्रोडक्ट वॉटर प्रूफ होने के साथ-साथ मोशन सेंसर फीचर से भी लैस मिलती है। इस प्रोडक्ट की ख़ास बात है कि यह रिचार्जेबल फीचर के साथ आती है,जिसमें 2200mAh बिल्ट-इन बैटरी लगी हुई मिलती है। इसमें आपको तीन मोड़ मिल जाएंगे और आप इस LED सोलर लाइट को अपने गार्डन, फ्रंट डोर,बैकयार्ड, गैराज और पोर्च आदि में लगा सकते हैं। आप इस मॉडल को ऑनलाइन 300 रुपये की कीमत पर आसानी से ख़रीद सकते हैं।

Updated on:
30 Aug 2022, 10:55 AM IST
Published on: